होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी में ऐसे हो रही मीडिया कंट्रोल करने की कोशिश

यूपी में ऐसे हो रही मीडिया कंट्रोल करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के नाम पर मीडिया पर ही अंकुश लगाने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

उत्तर प्रदेश में फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के नाम पर मीडिया पर ही अंकुश लगाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। कम से कम ललितपुर जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान से तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वॉट्सऐप ग्रुप और न्यूज पोर्टल के जरिए खबर देने वाले सभी पत्रकारों को प्रशासन के पास पूरी जानकारी देनी होगी। उन्हें अपने वॉट्सएप ग्रुप का सूचना विभाग में रजिस्ट्रेशन करना होगा। बात केवल इतनी भर नहीं है, प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि ऐसा न करने वाले पत्रकारों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

इस लिखित आदेश के मुताबिक, जिले का कोई भी पत्रकार बिना सूचना विभाग में पंजीकरण करवाए मीडिया वॉट्सऐप ग्रुप का संचालन नहीं कर सकता। ग्रुप एडमिन को ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही ग्रुप एडमिन को आधार कार्ड की कॉपी, फोटो और अन्य जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी। ग्रुप में किसी भी तरह की आपत्तिजनक या अपमानित करने वाले पोस्ट को शेयर करने के लिए एडमिन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। यह आदेश सभी मीडिया वेबसाइटों पर भी लागू होता है। इस फरमान को लेकर अब बवाल शुरू हो गया है, मीडिया संगठनों ने इसे पूरी तरह से गलत करार देते हुए आदेश वापस लेने की मांग की है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि आदेश में कुछ गलत नहीं है।

आखिर क्या है वजह?

दरअसल, बीते दिनों जिले की महरौनी कोतवाली के चौकी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाह फैलाई जाने लगीं। यह भी कहा गया कि कुछ फर्जी पत्रकार वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए अफवाह फैलाने वालों में शामिल थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने फर्जी पत्रकारों पर नकेल कसने के नाम पर मीडिया पर ही अंकुश लगाने का यह फरमान सुना डाला।

यह है आशंका

पत्रकारों को आशंका है कि मीडिया पर शिकंजा कसने के लिए राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह के फरमान सुनाये जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है कि न केवल पत्रकारों की परेशानी बढ़ेगी, बल्कि मीडिया में सरकार की दखलंदाजी भी बढ़ जाएगी। हालांकि, यूपी सूचना विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और न ही उसकी तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि यदि ललितपुर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा ऐसा आदेश जारी किया गया है, तो यह पूरी तरह से स्थानीय स्तर पर है। वहीं, ललितपुर जिलाधिकारी के आदेश का असर दिखाई देने लगा है, जिले के साथ ही राज्य के कई पत्रकारों ने अपने वॉट्सऐप ग्रुप बंद कर दिए हैं। आशंका है कि आने वाले दिनों में और भी पत्रकार बेवजह की परेशानी से बचने के लिए यह कदम उठा सकते हैं।

पुरजोर विरोध शुरू 

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय संयोजक के. विश्वदेव का कहना है कि यदि प्रशासन फेक न्यूज को लेकर चिंतित है, तो ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, न कि पत्रकारों पर अंकुश लगाने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा ‘पत्रकारों से अपने वॉट्सऐप ग्रुप सरकारी सूचना विभाग से पंजीकृत कराने के आदेश से स्पष्ट होता है कि सरकार स्वतंत्र मीडिया को नियंत्रित करना चाहती है’। वहीं, पत्रकारों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ता मुदित माथुर ने जिला प्रशासन के इस आदेश को अभिव्यक्ति पर हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह असंवैधानिक है और किसी भी सरकार को ऐसे आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है।


टैग्स मीडिया नियंत्रण
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

17 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago