होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण में बड़े स्तर पर फेरबदल, कई संपादक बदले

दैनिक जागरण में बड़े स्तर पर फेरबदल, कई संपादक बदले

हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ में बड़े पैमाने पर संपादकों के तबादले...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ में बड़े पैमाने पर संपादकों के तबादले हुए हैं। इसके अलावा आगरा और गोरखपुर के आउटपुट हेड को प्रमोशन देकर संपादक बनाया गया है।

बताया जाता है कि अभी तक दिल्ली-एनसीआर में संपादक के पद पर कार्यरत मनोज झा को बिहार भेजा गया है। बिहार में भागलपुर के मूल निवासी मनोज झा को स्टेट हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि दिल्ली-एनसीआर का संपादक किशोर झा को बनाया गया है। किशोर झा इन दिनों रांची संस्करण का कार्यभार संभाल रहे हैं।

दैनिक जागरण, मेरठ के संपादक मुकेश सिंह को बनारस का संपादक बनाया गया है, जबकि बनारस के संपादक प्रदीप शुक्ला को रांची भेजा गया है। वहीं, मेरठ का संपादक जेपी पांडेय उर्फ जय प्रकाश पांडेय को बनाया गया है। अलीगढ़ के संपादक नवीन पटेल को कानपुर भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर आगरा से अवधेश माहेश्वरी को लाया गया है। अवधेश माहेश्वरी फिलहाल आगरा में आउटपुट का काम देखते हैं।

गोरखपुर के संपादक उमेश शुक्ला को आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गोरखपुर का कार्यभार वहीं आउटपुट हेड के रूप में कार्यरत जितेंद्र त्रिपाठी को सौंपा गया है। आगरा के संपादक अवधेश गुप्ता को लखनऊ संस्करण में डेस्क पर भेजा गया है।

टैग्स दैनिक जागरण संपादक तबादला
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है