होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईटीवी भारत ने इन पत्रकारों को दी नई जिम्मेदारी...
ईटीवी भारत ने इन पत्रकारों को दी नई जिम्मेदारी...
इनाडू ग्रुप के डिजिटल नेटवर्क ईटीवी भारत न्यूज पोर्टल के यूपी ब्यूरो से खबर है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
इनाडू ग्रुप के डिजिटल नेटवर्क ईटीवी भारत न्यूज पोर्टल के यूपी ब्यूरो से खबर है कि संस्थान ने टीम को मजबूत करने के लिए तीन संवाददाओं के ट्रांसफर कर उन्हे नए जनपदों का प्रभार दिया हैं।
डिजिटल मीडिया में आगाज के बाद ईटीवी भारत यूपी में अपनी रिपोर्टिंग टीम को मजबूत करने की कवायद में जुटा है। मिली जानकारी के मुताबिक संस्थान ने हाल ही में औरेया के संवादाता धर्मेंद्र सिंह को कासगंज भेजा है जबकि मैनपुरी के संवादाता विशाल त्रिपाठी को औरैया की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं एटा के संवाददाता अजेन्द्र शर्मा को फिरोजाबाद जनपद की कमान सौंपी गई है। हाल ही बुलन्दशहर में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के पैतृक जनपद एटा से अजेन्द्र शर्मा ने लाइव रिपोर्टिंग, परिवार के इंटरव्यू व राहुल गांधी द्वारा भेजी गई चिट्ठी को एक्सक्लूसिव पोर्टल के लिए सबसे पहले ब्रेक किया था जिसके बाद से संस्थान ने खबरों के मामले में कमजोर चल रहे जनपद फिरोजाबाद में अजेन्द्र को नया प्रभार देकर भेजा है। मूल रूप से टूंडला निवासी अजेन्द्र पूर्व में लखनऊ से प्रकाशित ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ समाचार पत्र में जिला संवाददाता फिरोजाबाद, न्यूज18 यूपी/यूके और News1Indiaसे जुड़े रहे हैं।
टैग्स ईटीवी भारत