होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एक और इस्तीफ़ा
माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एक और इस्तीफ़ा
मध्यप्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में इस्तीफों का...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मध्यप्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुलपति जगदीश उपासने के बाद अब कुलाधिसचिव (रैक्टर) लाजपत आहूजा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, आहूजा ने बुधवार देर रात अपना इस्तीफ़ा मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा।
दरअसल, विश्वविद्यालय परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं, इसलिए आहूजा ने इस्तीफ़ा उन्हें भेजा है। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो सका है कि सीएम ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार किया है या नहीं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के इस्तीफे की ख़बरें सामने आई हैं। कुछ दिन पूर्व ही माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने अपना पद छोड़ दिया था। वर्तमान में यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति की ज़िम्मेदारी जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि को सौंपी गई है।
टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी