होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / The Indian Express का बदला लुक, अब इन बातों पर रहेगा फोकस
The Indian Express का बदला लुक, अब इन बातों पर रहेगा फोकस
बदलते समय के साथ ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप ने भी अपनी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
बदलते समय के
साथ ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian
Express) ग्रुप ने भी अपनी
री-ब्रैंडिंग शुरू कर दी है। इसके तहत अखबार में नए मास्टहेड (Masthead) लोगो के साथ इसकी
वेबसाइट में कई नए और आकर्षक फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
पाठकों के लिए
अपनी वेबसाइट पर जारी एक पोस्ट में इस मीडिया ग्रुप का कहना है, ‘हमारे मास्टहेड
लोगों में तीन एलीमेंट्स थे, जिनमें एक पेन, फ्लैम और ब्रैंड का नाम शामिल थे, जिसे
अब नया रूप दिया गया है। अब इसमें ब्रैंड का नाम और दूसरे एलीमेंट लौ को स्थान
दिया गया है।’
कंपनी का यह भी कहना है कि वह प्रिंट, वेब और ऐप के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। कंपनी फोटो, ऑडियो और विडियो के द्वारा अपनी कवरेज को और बेहतर बनाना चाहती है, ताकि पाठकों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़ा जा सके। वेबसाइट पर जारी इस पोस्ट में कहा गया है कि री-ब्रैंडिंग में तीन प्रमुख चीजों ‘लुक और फील’ (Look and Feel), ‘नेविगेशन (Navigation) और कंटेक्स्ट (Context) पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
नया लुक देखने में अच्छा लगे, इसके लिए इसमें नई टाइपोग्राफी भी शामिल की गई है। इसके अलावा नेविगेशन पर भी ज्यादा काम किया गया है, ताकि ब्रेकिंग न्यूज, फोटोग्राफी और विडियो आदि के बारे में स्पष्ट बताया जा सके।
दिन, सप्ताह और विषय के अनुसार मोबाइल और ऐप पर होम, सेक्शन और रीडिस्कवरी कैटैगरी को भी ज्यादा प्रभावी बनाया गया हैं। ऐसे में स्टोरी को सर्च करना काफी आसान होगा। इसके अलावा विज्ञापनों की संख्या भी कम कर दी गई है। इसका उद्देश्य यह है कि कम विज्ञापन अपना ज्यादा प्रभाव डाल पाएंगे और पाठकों को भी इससे काफी आसानी होगी।
टैग्स