होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द नए नाम से पहचाना जाएगा ‘TRAI’

जल्द नए नाम से पहचाना जाएगा ‘TRAI’

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (ट्राई) का नाम बदलने जा रहा है। केंद्र सरकार जल्द ही इसका नाम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो।।

‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (ट्राई) का नाम बदलने जा रहा है। केंद्र सरकार जल्द ही इसका नाम बदलने की तैयारी में है। बुधवार को संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि ट्राई का नाम बदलकर अब भारतीय डिजिटल संचार नियामक प्राधिकरण (DCRAI) किया जाएगा।

दूरसंचार अवसंरचना निकाय (टीएआईपीए) की वार्षिक आम बैठक में मनोज सिन्हा ने बताया कि हालांकि इसके लिए समय सीमा तय नहीं की गई है लेकिन यह बदलाव जल्द ही किया जाएगा। इससे पहले दिन में मंत्री ने दूरसंचार आयोग का बदला हुआ नाम साझा किया था जो डिजिटल संचार आयोग कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले आईआरसीटीसी का नाम बदलने को लेकर भी सुझाव मांगे गए हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय से कुछ बेहतर नाम सुझाने को कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मंत्रालय से कहा है कि यह नाम बहुत पुराना है और इसे याद रखने में कई लोगों को दिक्कत भी होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि IRCTC की जगह कोई बेहतर और आकर्षक नाम इस्तेमाल में लाया जाए।

मनोज सिन्हा ने कहा कि दूरसंचार बुनियादी ढांचे ने देश में दूरसंचार बाजार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि साल 2006 में देश में केलव एक लाख टॉवर थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 4.71 लाख पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि नई नीति, राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 देश में दूरसंचार क्षेत्र की विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए तैयार की गई है और ये उसे पूरी करेगी।

सिन्हा ने इसी कार्यक्रम में कहा कि मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति को आज मंजूरी दे दी है। सिन्हा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर संचार प्रणालियों में तेजी से प्रगति हो रही है। नीति के मसौदे के तहत एनडीसीपी के साथ ब्रॉडबैंड की पहुंच बढ़ाने के अलावा 5जी और आप्टिकल फाइबर के जरिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है