होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Tata Sky पर नहीं दिखेंगे ये 26 चैनल

Tata Sky पर नहीं दिखेंगे ये 26 चैनल

डीटीएच ऑपरेटर ’टाटा स्काई’ का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से 26 चैनलों को ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

डीटीएच ऑपरेटर ’टाटा स्काई’ का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से 26 चैनलों को हटाएगा। समझौते की समाप्ति और समझौते की शर्तों के उल्लंघन के कारण इन चैनलों को हटाया जाएगा। इस बारे में ’टाटा स्काई’ की ओर से पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया है।

इस नोटिस में कहा गया है कि तीन हफ्तों के भीतर इन 26 चैनलों को उसके प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। इनमें 17 चैनलों को समझौते की समाप्ति के कारण और बाकी चैनलों को समझौते की शर्तों के उल्लंघन के कारण हटाया जाएगा।    

समझौते की समाप्ति के कारण जिन चैनलों को हटाया जाना है, उनमें Al Jazeera, Manoranjan Movies, R Plus, Music F, Sangeet Bhojpuri, Mastiii, 9X Tashan, Swara Sagar, Captain TV, Mega TV, News 7 Tamil, Kalaignar Isai Aruvi, Kalaignar Sirippoli, Kalaignar, Kalaignar Seithigal, Jinvani TV और Oscar Movies Bhojpuri चैनल शामिल हैं। इसके अलावा अन्य नौ चैनलों में Time Bangla, Dhoom Music Bangla, Rupasi Bangla, Prag News, Vedic, Aastha Bhajan, Care World, Janta TV और Puthiya Thalaimurai शामिल हैं।

गौरतलब है कि ‘टाटा स्काई’ ने सितंबर में एक नोटिस जारी कर कहा था कि वह अपने प्लेटफॉर्म से 37 चैनलों को हटाएगा। नोटिस में कहा गया था कि अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन में Suddhi TV, Shop CJ, Bangla TV, Jonack, DY 365, News11, NHK World TV, Studio N News, Assam Talks, Adhyatm, News7 (Prameya News), CVR News, CVR Health, CVR Spiritual Om, CVR News English, APN, Jai Paras TV, Paras Gold, Dangal, Enterr10, Fakt Marathi, Bhojpuri Cinema, Buland News Samachar Plus, HNN 24×7, News1 India, V6 और  Jai Maharashtra को हटाया जाएगा।

इसके बाद HomeShop18, MediaOne TV, Safari, Khabrain Abhi Tak, Bharat Samachar, 9XM, 9X Jhakaas, 9XO, 9X Jalwa और News India 24×7 समेत 10 चैनलों को अनुबंध की समापित के कारण हटाया जाना था।

इसके अलावा ‘टाटा स्काई’ ने समझौते का नवीनीकरण न होने के कारण अपने प्लेटफॉर्म से ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (SPN) के कई चैनल हटा दिए थे। विवाद के बाद दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) ने दोनों पक्षों को आपस में बात कर चार हफ्ते में मामला सुलझाने के निर्देश दिए थे। बातचीत का क्या नतीजा रहा,  इस पर 19 नवंबर को सुनवाई होगी।

टैग्स टाटा स्काई डीटीएच ऑपरेटर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है