होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाटा स्काई को मिली राहत, इस तारीख तक नहीं होगा कड़ा एक्शन

टाटा स्काई को मिली राहत, इस तारीख तक नहीं होगा कड़ा एक्शन

डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ी राहत मिली है। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में आश्वासन दिया है कि वह इस डीटीएच ऑपरेटर के खिलाफ कोई कठोर एक्शन नहीं लेगा।

टाटा स्काई ने ट्राई के टैरिफ ऑर्डर और इंटरकनेक्‍शन रेगुलेशंस को पिछले साल मई में चुनौती दी थी। इस मामले में गुरुवार को सुनवाई थी। अब इस मामले में 10 जनवरी को सुनवाई होगी।  

सुनवाई के दौरान टाटा स्काई ने ट्राई को कोई भी कठोर एक्शन उठाने से रोकने की कोर्ट से गुजारिश की थी। इस याचिका पर ट्राई के वकील इस बात पर सहमत हो गए कि मामले की अगली सुनवाई तक इस डीटीएच ऑपरेटर के खिलाफ कोई कठोर एक्शन नहीं लिया जाएगा। हालांकि, ट्राई ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस आश्वासन के बावजूद डीटीएच ऑपरेटर को टैरिफ ऑर्डर और रेगुलेशंस को लागू करना चाहिए।  

अन्य सभी डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) को ट्राई के टैरिफ ऑर्डर और रेगुलेशंस का पालन करना होगा।

टैग्स ट्राई टाटा स्काई
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है