होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / योगेंद्र यादव ने Times Now के शो से किया वॉकआउट, नविका कुमार का करारा जवाब...
योगेंद्र यादव ने Times Now के शो से किया वॉकआउट, नविका कुमार का करारा जवाब...
सीबीआई में मचे कोहराम ने केवल सरकार को ही सांसत में नहीं डाला है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सीबीआई में मचे कोहराम ने केवल सरकार को ही सांसत में नहीं डाला है, पत्रकारों पर भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर फिर से यह बहस छेड़ दी है कि क्या मीडिया स्पष्ट तौर पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले मुद्दों से बचने का प्रयास करता है?
सीबीआई में जिस तरह से डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच आरोपों की जंग चली और जिस तरह से सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेजा, उसे लेकर तमाम न्यूज़ चैनल में डिबेट शो चल रहे हैं। ऐसा ही एक डिबेट शो अंग्रेजी चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में आयोजित किया गया था। इस शो में बतौर मेहमान योगेंद्र यादव को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, शो यादव और चैनल की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। ऐसा इसलिए कि यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से शो और उसकी होस्ट व 'टाइम्स नाउ' की मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) नविका कुमार दोनों पर सवाल उठाए हैं।
यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज रात मुझे ‘टाइम्स नाउ’ के शो उस शो से वॉक आउट करना पड़ा, जिसकी एंकर नविका कुमार थीं। मुझे बताया गया था कि शो इस पर केंद्रित होगा कि आलोक वर्मा को हटाने से राजग की छवि कितनी प्रभावित हुई है। जबकि मुद्दा बदलकर संयुक्त निदेशक ए.के. शर्मा पर बहस की जाने लगी। यह बहुत ही शर्मनाक है। इसने पत्रकारिता को कलंकित कर दिया है’।
Tonight I had to walk out of a @TimesNow show anchored by @navikakumar
I was told show was on how Alok Verma's removal had "dented the image of NDA". Instead it turned out to be an "expose" on Verma's deputy AK Sharma.
Shameless cover up!
Disgracre in the name of journalism!
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 24, 2018
यादव को इस मुद्दे पर सोशल मीडिया यूजर्स का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी यादव के ट्वीट को लाइक किया है। यानी कहीं न कहीं वो भी योगेंद्र यादव की बात से सहमत दिखाई देते हैं।
यादव के ट्वीट को अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि इसे तीन हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है और इसपर एक हजार के आसपास कमेंट हैं।
कई यूजर ने पत्रकार नविका कुमार को भी निशाना बनाया है। दीपेश चौहान नामक यूजर ने लिखा है ‘आप जिस सहजता से बहस को संभालती हैं, मुझे बेहद पसंद है, लेकिन इस बार क्षमा करें आप निष्पक्ष नहीं हैं और उन मुद्दों के प्रति सहनशीलता नहीं दर्शातीं जिनसे आप सहमत नहीं हैं’।
इसी तरह, अमृत अग्रवाल ने सवाल किया है कि ‘टाइम्स नाउ’ ने डिबेट के विषय को लेकर यादव को गलत जानकारी क्यों दी?
विद्या सुब्रमणियम ने अपने ट्वीट में योगेंद्र यादव के लिए लिखा है ‘मुझे समझ नहीं आता कि यह जानते हुए भी कि टाइम्स नाउ मोदी सरकार का पक्षधर है वहां क्यों जाते हैं’। वहीं, पारस इंडियन नामक यूजर ने ट्वीट किया है ‘बहुत अच्छे यादवजी, सच्चे देशवासी आपके साथ हैं। नविका कुमार निष्पक्ष पत्रकार नहीं मोदी भक्त हैं।’
वैसे योगेंद्र यादव के ट्वीट का नविका कुमार ने भी करार जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘मेरी पत्रकारिता को लेकर आपके प्रमाण पत्र का धन्यवाद। लेकिन आप जो भी सोचें, मेरी पत्रकारिता मुझे स्टोरी मिलते ही उसे ब्रेक करना सिखाती है। सीबीआई पर मेरी डिबेट जारी है और इसने सबको हिला दिया है। यदि यह आपके एजेंडा के अनुरूप नहीं है, तो मुझे डर है कि मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकती’!
Thank you for your certificate of my journalism but whatever you think, my journalism teaches me to break a story, as soon as I get it. My debate continued to be on CBI and it's shake up. If it didn't suit your agenda, I am afraid, there is nothing I can do about it! https://t.co/Y7GzAtSIuW
— navika kumar (@navikakumar) October 24, 2018
नविका कुमार के इस ट्वीट को कई यूजर ने पसंद किया है। मनोज भंडारी ने लिखा है ‘चिंता न करें नविका, विपक्ष समर्थित प्रशांत भूषण, अरुण शौरी आदि की लॉबी एक्सपोज़ हो चुकी है! ऐसा लगता है कि मिस्टर वर्मा उनके लिए काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप करके देशहित में कदम उठाया है’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘केवल बुद्धिमान लोगों को ही शो में आमंत्रित किया करें’।
Don’t worry navika, the lobby of Prashant Bhushan , Arun Shourie etc backed by opposition has been exposed! Mr VERMA was working for Them, it seems! The PM has rightly intervened and has protected the sanctity and independence of CBI
— manoj bhandari (@mbhandariadv) October 24, 2018
टैग्स टाइम्स नाउ नविका कुमार योगेन्द्र यादव