होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SC ने इस तरह की रिपोर्टिंग पर मीडिया को लगाई कड़ी फटकार...

SC ने इस तरह की रिपोर्टिंग पर मीडिया को लगाई कड़ी फटकार...

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मीडिया के एक वर्ग खासकर न्यूज चैनलों को कड़ी फटकार लगाई है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सुप्रीम कोर्ट ने रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार मामले की रिपोर्टिंग को लेकर मंगलवार को मीडिया के एक वर्ग खासकर न्यूज चैनलों को कड़ी फटकार लगाई है। मीडिया द्वारा खबरों में पीड़िता की शैक्षणिक उपलब्धि का उल्लेख करने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए मीडिया को सतर्कता बरतने की हिदायत दी। कोर्ट ने कहा कि रेवाड़ी जैसे शहर में विशेष शैक्षणिक उपलब्धि के आधार पर पीड़िता को पहचाना जा सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए।   

मुजफ्फरपुर में 34 लड़कियों के यौन शोषण केस में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति मदन बी.लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने पीड़िता के पिता की गांव वालों की उपस्थिति में इंटरव्यू किए जाने पर कहा, पीड़िता की पहचान कहां छुपी रही? उन्होंने कहा, ‘कहां हम लक्ष्मण रेखा खींचें, हम पीड़िता की पहचान को लेकर चिंतित हैं।'     

पीठ ने कहा, इसमें कुछ तो गलत है। मैंने एक न्यूज चैनल पर देखा कि एक लड़की के साथ रेवाड़ी में दुष्कर्म किया गया। वे कहते है कि वह बोर्ड परीक्षा की टॉपर है। केवल एक टॉपर होता है। अब उसे पहचानने में कोई कठिनाई नहीं है। संभवत:अगर आप गूगल करेंगे तो आप उसे खोज निकालेंगे। रेवाड़ी- दिल्ली, कोलकाता जैसा बड़ा शहर नहीं है।

पीठ ने कहा, उन्होंने पीड़िता के पिता का कैमरे के पीछे से इंटरव्यू किया, लेकिन वहां गांव के लगभग 50 लोग उनके सामने थे। वे उन्हें जानते हैं। वे लोग 50 अन्य लोगों को बताएंगे और सभी उनको जानेंगे। क्या किया जाना चाहिए?

पीठ ने चिंता जताई और पूछा कि उसकी पहचान को उजागर करने की जिम्मेदारी कौन लेगा। पीठ ने यह भी पूछा कि बताइए इस पर क्या किया जा सकता है, इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है? इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

न्यायमूर्ति लोकुर ने याचिकाकर्ता के वकील शेखर नफाडे से पूछा, ‘ऐसी स्थिति में पहचान सार्वजनिक नहीं होने का कहां सवाल है।' नफाडे ने कहा कि पीड़िता की पहचान का खुलासा करने वाली किसी भी चीज को रोका जाना चाहिए और व्यक्ति की गरिमा की रक्षा की जानी चाहिए।' 

इस पर पीठ ने कहा, ‘लेकिन आईपीसी की धारा-228 ए (इस तरह की पीड़िताओं की पहचान का खुलासा करने से संबंधित) का उल्लंघन करने के ये जीते-जागते उदाहरण हैं।' जब एक वकील ने कहा कि न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी पहले से है तो इसपर पीठ ने कहा, ‘क्या इन टीवी चैनलों को पकड़ा गया। हम आपको कल का उदाहरण दे रहे हैं। आप हमें बताएं कि इसे कैसे रोकें।'  

जब पीठ ने अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल से रेवाड़ी मामले में मीडिया रिपोर्टिंग के बारे में पूछा तो शीर्ष विधि अधिकारी ने कहा कि ऐसे चैनलों के खिलाफ राज्य को मुकदमा चलाना चाहिए।  

अटॉर्नी जनरल ने कहा ‘कानून व्यवस्था के लिए राज्य जिम्मेदार है। एक बार इसे आपके संज्ञान में लाए जाने के बाद अदालत नोटिस जारी कर सकती है और राज्य से पूछ सकती है कि उन्होंने इस संबंध में क्या कार्रवाई की है। टीवी चैनलों से यह भी कहा जा सकता है कि वे इसका जवाब दें। यह सुधार के लिए कदम होगा।'  

फिलहाल न्यायालय ने इस मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 20 सितंबर को निर्धारित की है। 

गौरतलब है कि रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना आईपीसी की धारा-228 ए और आईपीसी-1860 के तहत अपराध है। परिजन का नाम लिखने पर भी 2 साल तक जेल व जुर्माना संभव है।  

 


टैग्स मीडिया न्यूज चैनल रिपोर्टिंग रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार रेवाड़ी गैंगरेप
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago