होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ये कदम...

मीडिया के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ये कदम...

बिहार में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों के यौन शोषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बिहार में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों के यौन शोषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें इस मामले की रिपोर्टिंग के लिए मीडिया पर बैन लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया को इस मामले की रिपोर्टिंग और अधिक संवेदनशील तरीके से करने के साथ ही कहा है कि इंटरव्यू पर रोक लगी रहेगी और पीड़िता का चेहरा भी नहीं दिखाया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) को नोटिस जारी कर ऐसे अपराधों में मीडिया रिपोर्टिंग के लिए गाइडलाइन बनाने में सहयोग भी मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ये तय है कि मीडिया रिपोर्टिंग पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता लेकिन कोई रेखा तो होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि ये मीडिया ट्रायल नहीं बल्कि मीडिया जजमेंट है, मीडिया पहले ही आरोपियों को दोषी करार दे चुका है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि अब वो खुद इस मामले की जांच की मॉनीटरिंग करेगा। कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट को इस मामले में अपनी सुनवाई टालने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने सीबीआई से चार हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

सीबीआई द्वारा मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की जांच की जा रही है। इसकी मॉनीटरिंग पटना हाईकोर्ट द्वारा की जा रही है। सीबीआई द्वारा एसपी जेपी मिश्रा के ट्रांसफर संबंधी मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट ने जांच के संबंध में सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई थी। यहीं नहीं, हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्टिंग पर भी रोक लगा दी थी।

टैग्स मीडिया सुप्रीम कोर्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है