होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए सफर के लिए दैनिक जागरण से दो पत्रकार चले संग-संग

नए सफर के लिए दैनिक जागरण से दो पत्रकार चले संग-संग

दैनिक जागरण से नोएडा कार्यालय से लोगों के छोड़ने का सिलसिला जारी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दैनिक जागरण से नोएडा कार्यालय से लोगों के छोड़ने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में अब दो अन्य लोगों ने भी समूह को अपना इस्तीफे दे दिया है, जिनमें दृगराज मधेशिया और सुनील मिश्रा का नाम शामिल है। दृगराज मधेशिया यहां फ्रंट पेज इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाले हुए थे, जबकि सुनील मिश्रा यहां आउटपुट का काम देख रहे थे और दोनों ही चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे।

बता दें कि दोनों ने ही यहां एक साथ अपनी पारी को विराम दिया और साथ ही न्यूज नेशन से नई पारी का आगाज किया। मधेशिया को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में काम करने का अनुभव है।

मूल रूप से यूपी के कुशीनगर के रहने वाले मधेशिया ने अपने करियर की शुरुआत ‘सहारा समय’ चैनल से की थी। इसके बाद वे रायपुर से प्रसारित होने वाले चैनल ‘वॉच न्यूज’ में बतौर प्रड्यूसरकिया और फिर हिन्दुस्तान के बरेली एडिशन से जुड़ गए, जहां उन्होंने करीब पांच वर्षों तक काम किया। 2017 में वे दैनिक जागरण के नोएडा कार्यालय से जुड़े, जहां उन्हें चीफ सब एडिटर नियुक्त किया गया था।

वहीं, सुनील मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से ही की थी। इसके बाद वे बरेली में हिन्दुस्तान के साथ जुड़ गए, जहां उन्होंने करीब आठ साल की लंबी पारी खेली। बीते वर्ष ही उन्होंने दैनिक जागरण का दामन थामा था और अब न्यूज नेशन के डिजिटल वेंचर के साथ अपने नए सफर आगाज बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर करने जा रहे हैं। 

टैग्स जागरण दृगराज मधेशिया सुनील मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है