होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / R भारत के स्टिंग में कुछ इस तरह सामने आया राजनीति का 'कुरूप चेहरा'
R भारत के स्टिंग में कुछ इस तरह सामने आया राजनीति का 'कुरूप चेहरा'
चुनाव नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल तमाम तरह के ‘हथकंडों’ में जुट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
चुनाव नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल तमाम तरह के ‘हथकंडों’ में जुट गए हैं। कहीं पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है तो कहीं पर प्रचार की रणनीति बनाई जा रही है। इन सबके बीच वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) के एक स्टिंग ने देश की राजनीति में ‘भूचाल’ ला दिया है। इस स्टिंग के बाद कई नेताओं की ‘असली तस्वीर’ सामने आ गई है और फिलहाल ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जाता है कि चुनाव आयोग भी इस स्टिंग को लेकर सक्रिय हो गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि स्टिंग की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, ‘रिपब्लिक भारत’ की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने ‘ऑपरेशन बिकाऊ सांसद’ के नाम से स्टिंग किया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें सांसदों का स्टिंग किया गया है और बताया गया है कि किस तरीके से ऐसे राजनेता पैसे के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं और किस तरीके से जनता के भरोसे का खून कर सकते हैं। रिपब्लिक भारत के इस स्टिंग में बिहार में सीतामढ़ी सांसद रामकुमार शर्मा फंस गए हैं। स्टिंग के अनुसार, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के नेता रामकुमार शर्मा चुनाव में पैसों के लेन-देन की बात कर रहे हैं। हालांकि, विडियो सामने आने के बाद रामकुमार ने इन आरोपों को फर्जी बताया है। सांसद का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। वहीं, पार्टी ने रामकुमार शर्मा को तलब कर लिया है।
यही नहीं, चैनल के इस स्टिंग में जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी भी लपेटे में आ गए हैं। स्टिंग के अनुसार, चुनाव के लिए इन कांग्रेसी सांसद ने पैसे की मांग की। तीसरे स्टिंग में बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर का चेहरा भी बेनकाब हुआ है।
#MPsOnSale | ऑपरेशन बिकाऊ सांसद: R. भारत की SIT टीम का देश को हिला देने वाला खुलासा
— रिपब्लिक.भारत (@Republic_Bharat) March 19, 2019
रिपब्लिक भारत पर देखें LIVEhttps://t.co/G945HvzM0Z pic.twitter.com/VYtKz3z9qj
टैग्स रिपब्लिक भारत स्टिंग ऑपरेशन बिकाऊ सांसद रामकुमार शर्मा संतोख सिंह चौधरी हरिनारायण राजभर