होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी दिवस पर विशेष: कब तक हिंदी से 'कमाने' वाले दबाते रहेंगे अंग्रेजी के पांव...

हिंदी दिवस पर विशेष: कब तक हिंदी से 'कमाने' वाले दबाते रहेंगे अंग्रेजी के पांव...

स्वतंत्रता के इतने दिनों के बाद भी हिंदी को वो दर्जा नहीं मिल पाया है जो उसे देश की सबसे बड़ी..

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

स्वतंत्रता के इतने दिनों के बाद भी हिंदी को वो दर्जा नहीं मिल पाया है जो उसे देश की सबसे बड़ी, सार्थक और ताकतवर भाषा के रूप में मिलना चाहिए। आज भी हिंदी या तो अंग्रेजी के अधीन है या फिर उसकी सहायिका। हमारे देश के नीति नियंता हमेशा ही हिंदी का सम्मान करने और उसका समर्थन करने की बात करते आ रहे हैं लेकिन उनके प्रयास से हिंदी को वो मुकाम नहीं मिल पाया है जिसकी वो असली हकदार है। इतना ही नहीं राजस्व अर्जन का मामला हो या फिर रोटी देने का, हिंदी ने अधिकांश को सहारा ही नहीं बल्कि पालने का भी काम किया है, फिर भी हिंदी खुद आज तक उपेक्षित रही है।

हिंदी फिल्म उद्योग की बात करें या फिर हिंदी पत्रकारिता पर आधारित मीडिया उद्योग की, सभी क्षेत्र हिंदी के सहारे ही फल-फूल रहे हैं लेकिन आज तक हिंदी देश में राज-काज की भाषा बनी रही, आज तक राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई है। हिंदी पत्रकारिता को ही लें, चाहे वह प्रिंट मीडिया हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया ही क्यों न हो, सभी की रोजी रोटी हिंदी पर ही आधारित है। मीडिया का इतना सबल माध्यम होने के बाद भी हिंदी निर्बल ही खड़ी है, मेरा तात्पर्य यहां देश में हिंदी के संवैधानिक और आधिकारिक अधिकार से है, क्योंकि स्वतंत्रता के इतने दिनों बाद भी हिंदी राजभाषा बनकर एक‘सहायिका’ बनी हुई है, उसे अभी तक राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता नहीं मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी को नई पहचान और सम्मान दिलाने की पहल की। लेकिन अभी देखना बाकी है कि हिंदी के प्रति समर्पित दिखने वाली सरकार अपने बचे कार्यकाल में क्या हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिला पाती है या नहीं। अगर इसी हिंदी दिवस पर यह सरकार हिंदी के हक में कुछ बड़ा फैसला करे तो इस बार का हिंदी दिवस सफल हो जाए।

हिंदी दिवस के इस मौके पर समाचार4मीडिया ने मीडिया में हिंदी की भूमिका को लेकर उसके उत्थान और पतन, हिंदी के उत्कर्ष के प्रयास से हिंदी को गर्त में ढकेलने की कोशिश तक पर अलग-अलग आलेख प्रस्तुत कर अपना एक अनूठा प्रयास किया है। इस प्रयास का उद्देश्य अपने पाठकों को मीडिया में हिंदी की भूमिका से संबंधित आलेख एक जगह उपलब्ध कराना है।


टैग्स हिंदी हिंग्लिश इंग्लिश अंग्रेजी
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago