होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्रकारों को दिया ‘खुला ऑफर’

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्रकारों को दिया ‘खुला ऑफर’

पुरस्कारों का पहुंच से बहुत पुराना रिश्ता है और पत्रकारिता भी इससे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पुरस्कारों का 'पहुंच' से बहुत पुराना रिश्ता है और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हालिया बयान से यह एक बार फिर साबित हो गया है। हालांकि, अखिलेश ने जो कुछ कहा मजाकिया लहजे में कहा, लेकिन वो यह संकेत ज़रूर दे गए कि सपा के पक्ष में लिखने वाले पत्रकार उनकी गुडलिस्ट में शामिल रहेंगे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक राजनीतिक दल जनता को लुभाने की रणनीति तैयार करने में लगा है। जनमानस के ज़हन में सियासी दलों और उनके प्रतिनिधियों की छवि बनाने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है, इसलिए नेता किसी न किसी तरह से पत्रकारों को भी प्रभावित करने में लगे हैं। इसी का नज़ारा सोमवार को अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिला।

अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत भाजपा पर हमले से की, इसके बाद उन्होंने पत्रकारों पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया। बातों-बातों में उन्होंने एक तरह से पत्रकारों को खुला 'ऑफर' देते हुए कहा कि यदि पत्रकार समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी स्टोरी करेंगे, तो वह सत्ता में वापस आने पर उन्हें 'यश भारती' से सम्मानित करेंगे, साथ ही उन्हें 50 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने यह ऑफर दिया। अखिलेश ने बाकायदा उक्त पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अगर आप अपने कार्य में अच्छी रहेंगी, तो कई पत्रकारों को हमने ‘यश भारती’ दिया है, आपको भी 50 हजार रुपए महीना मिलेगा। इसके लिए आपको समाजवादी पार्टी की अच्छी स्टोरी लिखनी पड़ेगी’। सपा प्रमुख यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा ‘अगर आज से आप लिखना शुरू करें तो ढाई साल में इतना हो जाएगा कि अगला कोई सम्मान आपको प्राप्त होगा। आप नई आई हैं, आपको शायद ये बात नहीं मालूम होगी, हमारे कुछ पत्रकार साथी हैं, उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है’।

अखिलेश के इस ऑफर के बाद पूरे हॉल में ठहाके गूंजने लगे। वो खुद भी मुस्कुराये और फिर बात घुमाते हुए भाजपा को कोसना शुरू कर दिया। इसे एक पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया गया मजाक कहा जा सकता है, लेकिन इस मजाक में ही उन्होंने यह दर्शाया दिया कि ‘साइकिल’ का समर्थन करने वाले कुछ पत्रकारों को उन्होंने ‘सम्मान’ रूपी सौगात से नवाज़ा है और यही परंपरा आगे भी चलती रहेगी। यानी पुरस्कारों का 'पहुंच' से जो रिश्ता है, वो बरक़रार रहेगा। अब ये प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों पर है कि वो इसे महज मजाक के रूप में लेते हैं, या ‘अवसर’ के।

यहां देखें विडियो-


टैग्स अखिलेश यादव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago