होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस यूनिवर्सिटी ने दी मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि...

इस यूनिवर्सिटी ने दी मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि...

मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचारप4मीडिया ब्यूरो ।। 

मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को विक्टोरिया ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान म्यूजिक में उनके योगदान के लिए दिया गया है। नई दिल्ली के रशियन कल्चरल सेंटर में आयोजित विक्टोरिया ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 15वें कॉन्वोकेशन में उन्हें यह मानद उपाधि प्रदान की गई। 

1994 में 'तुनक-तुनक तुन तारा रा' जैसे गानों से एक दौर में धूम मचाने वाले दलेर मेंहदी ने अपनी बुलंद आवाज से भांगड़ा संगीत को दुनियाभर में लोकप्रिय बना दिया। इसके साथ-साथ दलेर मेहंदी ने देश में बॉलिवुड संगीत के अलावा पॉप संगीत उद्योग की स्थापना भी कर डाली और इसका पूरा श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। पंजाबी सिंगर व कंपोजर दलेर मेहंदी का पटना से बहुत पुराना नाता है।

दलेर का जन्म 18 अगस्त 1967 में पटना साहिब में हुआ था। उनका बचपन पटना की गलियों में गुजरा है। पटना सिटी स्थित संगीत सदन व मुकुट संगीत स्कूल से संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने लंबे समय तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब में शबद कीर्तन किया। स्थानीय लोग बताते हैं कि संघर्ष के दलेर मेंहदी पटना में एक रुपए लेकर गाना सुनाया करते थे। लेकिन, कहते हैं न कि व्यक्ति अगर ठान ले तो सफलता कदम चूमती ही है। ऐसा ही हुआ दलेर के साथ। आज वे गायकी के क्षेत्र में मुकाम हासिल कर चुके हैं।

टैग्स दलेर मेहंदी विक्टोरिया ग्लोबल यूनिवर्सिटी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है