होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिद्धार्थ बनर्जी ने नए साल पर शुरू किया नया सफर
सिद्धार्थ बनर्जी ने नए साल पर शुरू किया नया सफर
‘वोडाफोन’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) सिद्धार्थ बनर्जी ने यहां से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘वोडाफोन’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) सिद्धार्थ बनर्जी ने यहां से गुडबाय बोल दिया है। उन्होंने अब सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘फेसबुक’ से नया सफर शुरू किया है। उन्हें ‘फेसबुक इंडिया' में डायरेक्टर-ग्लोबल सेल्स ऑर्गनाइजेशन (GSO) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने वर्ष 2015 में ‘वोडाफोन’ जॉइन किया था। यहां महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने से पहले सिद्धार्थ करीब 12 साल तक ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर’ में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फेसबुक इंडिया में दो हफ्ते के भीतर कुछ अन्य बड़े पदों पर नियुक्ति हो सकती हैं।
बताया जाता है कि फेसबुक इंडिया के नवनियुक्त मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेजिडेंट अजीत मोहन जनवरी के आखिरी तक अपना पद संभाल सकते हैं। फेसबुक ने अजीत के लिए खास नया वाइस प्रेजिडेंट के लेवल का पद बनाया है। उनकी प्रमुख जिम्मेदारी भारत में फेसबुक की रणनीति को लागू करना होगा। इससे पहले अजीत ‘स्टार इंडिया’ के विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) से जुड़े हुए थे। यहां वह चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की भूमिका निभा रहे थे।
टैग्स फेसबुक सिद्धार्थ बनर्जी