होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शीतल राजपूत ने 'न्यूज24' को बोला 'अलविदा', अब बनीं मैनेजिंग एडिटर

शीतल राजपूत ने 'न्यूज24' को बोला 'अलविदा', अब बनीं मैनेजिंग एडिटर

लगभग एक साल पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ के साथ बतौर डिप्टी एडिटर जुड़ीं वरिष्ठ एंक...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लगभग एक साल पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ के साथ बतौर डिप्टी एडिटर जुड़ीं वरिष्ठ एंकर शीतल राजपूत ने वहां से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी नई पारी वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र के नेतृत्व में रिलॉन्च हुए चैनल ‘जनतंत्र’ के साथ शुरू की है। यहां उन्होंने बतौर मैनेजिंग एडिटर जॉइन किया है।


पिछले साल फरवरी में ‘न्यूज24’ जॉइन करने से पहले वे अंग्रेजी के मशहूर एंकर अरनब गोस्वामी के ‘रिपब्लिक टीवी’ में वॉर कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कारर्यत थी।

रिपब्लिक टीवी से पहले शीतल कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं, जिनमें ‘इंडिया न्यूज’, ‘जी न्यूज’ और ‘आजतक’ न्यूज चैनल शामिल हैं।

इंडिया न्यूज में शीतल राजपूत ने एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर काम किया और बतौर एंकर यहां उन्होंने कई टॉक शो और प्राइम टाइम डिबेट शो होस्ट किए। इसके अलावा उन्होंने कई बार फील्ड रिपोर्टिंग भी की।

इंडिया न्यूज से पहले वे जी न्यूज का हिस्सा थीं और यहां वे दो बार अपना योगदान दे चुकीं हैं। अप्रैल, 2000 से जून, 2006 तक बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट और इसके बाद अक्टूबर, 2007 से फरवरी, 2013 तक एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर उन्होंने जी न्यूज में काम किया। बीच में एक साल यानी जून, 2006 से जुलाई, 2007 तक ‘आजतक’ न्यूज चैनल का हिस्सा रहीं और यहां उन्होंने बतौर कॉरेस्पोंडेंट काम किया।  

शीतल राजपूत को उनकी नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से शुभकामनाएं...
 
 


टैग्स जनतंत्र टीवी शीतल राजपूत
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago