होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जागरण प्रकाशन के शैलेष गुप्त बोले, सफलता में LUCK की कोई भूमिका नहीं होती...

जागरण प्रकाशन के शैलेष गुप्त बोले, सफलता में LUCK की कोई भूमिका नहीं होती...

प्रतिष्ठित मैगजीन ‘इम्पैक्ट’ (IMPACT) ने पिछले साल अपनी 13वीं वर्षगांठ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रतिष्ठित मैगजीन ‘इम्पैक्‍ट’ (IMPACT) ने पिछले साल अपनी 13वीं वर्षगांठ मनाई। इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए मैगजीन ने अपना एनिवर्सिरी स्‍पेशल इश्‍यू जारी किया। ‘द गुड लक इश्‍यू’ (The GOOD LUCK Issue) नाम से जारी किए इस इश्यू में तमाम दिग्‍गजों ने लक को लेकर अपने दृष्टिकोण से रूबरू कराया है। इन्हीं में एक नाम शामिल है जागरण प्रकाशन लिमिटेड के डायरेक्टर शैलेष गुप्त का।

लक को लेकर शैलेष गुप्त का कहना है, ‘मेरी नजर में आपके पास उपलब्ध अवसरों का सबसे अच्छा इस्तेमाल ही लक होता है। कोई भी चीज संयोग से नहीं होती है। हम जो भी काम करते हैं, अपने काम के लिए जो भी रास्ता अख्तियार करते हैं, जो निर्णय लेते हैं अथवा अपने लिए जो भी अवसर तैयार करते हैं, ये सब उसी का परिणाम होता है।’

शैलेष गुप्त के अनुसार, ‘दूसरे शब्दों में कहें तो लोग जो भी काम करते हैं अथवा उन्हें जो भी सफलता मिलती है, उसमें लक की कोई भूमिका नहीं होती है। बल्कि वह परिणाम अथवा सफलता व्यक्ति द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम होती है। यही नहीं, हमें जो भी परिणाम प्राप्त होते हैं, वे काम को लेकर हमारी पसंद अथवा निर्णयों पर निर्भर करते हैं।’

शैलेष गुप्त का कहना है, ‘यदि मैं अपनी बात करूं तो मेरे साथ यही अच्छा हुआ है कि मुझे अपने आसपास सही समय पर सही लोग मिले हैं। मुझे लगता है कि ये यूनिवर्स की योजना का हिस्सा है। हम जिन परिस्थितियों का सामना करते हैं, अथवा जिन लोगों से मिलते हैं, वह आपके जीवन में किस तरह असर डालते हैं, वही लक होता है।’

टैग्स शैलेष गुप्त
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है