होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस खबर पर खफा हुए राजदीप सरदेसाई, एडिटर की लगाई ‘क्लास’
इस खबर पर खफा हुए राजदीप सरदेसाई, एडिटर की लगाई ‘क्लास’
वरिष्ठ पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को एक खबर ने परेशान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘हार्वेस्ट टीवी’ (Harvest TV) की लॉन्चिंग की खबर ने वरिष्ठ पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को परेशान कर दिया है। हालांकि, वो अंग्रेजी के इस नए चैनल के आकार लेने से परेशान नहीं हैं, बल्कि उनकी परेशानी की वजह कुछ और है।
दरअसल, ‘हार्वेस्ट टीवी’ के प्रमोटर्स में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल शामिल हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अरनब गोस्वामी के ‘रिपब्लिक टीवी’ के टक्कर देने के लिए यह योजना बनाई है, क्योंकि ‘रिपब्लिक’ भाजपा समर्थित चैनल समझा जाता है। मीडिया में इस अंग्रेजी चैनल को लेकर जो ख़बरें आ रहीं हैं, उनके मुताबिक राजदीप सरदेसाई भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। बस यही बात राजदीप को परेशान कर रही है। वो नहीं चाहते कि किसी पार्टी विशेष के चैनल के साथ उनका नाम जोड़ा जाए। इसलिए उन्होंने अपना नाम उछालने वाले मीडिया हाउस को जमकर लताड़ा है।
अंग्रेजी वेबसाइट ‘स्वराज्य’ ने हाल ही में एक समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया है कि कपिल सिब्बल के ‘हार्वेस्ट टीवी’ से वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त कंसल्टेंट के रूप में जुड़ेंगी और पत्रकार करण थापर के साथ एंकरिंग की कमान भी संभालेंगी। इसके अलावा वेबसाइट की रिपोर्ट कहती है कि कपिल सिब्बल के करीबी कई अन्य टीवी पत्रकारों के भी चैनल से जुड़ने की संभावना है। राजदीप सरदेसाई भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले ये भी कहा गया है कि सरदेसाई अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं, क्योंकि शायद वह कांग्रेस के पक्ष में झुकाव के बावजूद अपनी ‘स्वतंत्र छवि’ बनाये रखना चाहते हैं।
राजदीप ने ट्विटर पर इस न्यूज़ का लिंक शेयर करते हुए ‘स्वराज्य’ के एडिटर पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है, ‘स्वराज्य ने पूरी तरह से गलत खबर दी है। मुझसे बात किये बिना केवल सुनी-सुनाई बातों के आधार पर मेरा नाम घसीटा गया है।’ उन्होंने स्वराज्य के एडिटोरियल डायरेक्टर जग्गी को टैग करते हुए पूछा है ‘ये कैसी पत्रकारिता है जग्गी? ’
So @SwarajyaMag puts out a completely false, speculative story by dragging my name without even so much as asking for a response. What kind of journalism is this @TheJaggi ? https://t.co/lGHf8ycGeJ
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 19, 2019
गौरतलब है कि स्वराज्य का दामन थामने से पहले आर. जगन्नाथ (जग्गी) फर्स्टपोस्ट डॉट कॉम के एडिटोरियल हेड थे। राजदीप के साथ-साथ पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने भी इस खबर के लिए जग्गी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘बहुत ही बेकार प्रयास। समझ नहीं आता कि जग्गी को क्यों लगता है कि हर पत्रकार स्वराज्य की तरह है? बहुत से आक्षेप लगाए गए हैं। उन्होंने बरखा दत्त की टिप्पणी भी नहीं ली और उन्हें फिर भी बदनाम कर रहे हैं।’
टैग्स राजदीप सरदेसाई हार्वेस्ट टीवी