होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अचानक यूं दुनिया से चले गए वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद खान

अचानक यूं दुनिया से चले गए वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद खान

वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद खान का मंगलवार सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद खान का मंगलवार सुबह नई दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे और ‘द वायर’ में स्टाफ राइटर के तौर पर जुड़े हुए थे। बता दें कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

गोरखपुर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले नूर को रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 25 वर्षों का लंबा अनुभव था। वे भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, इंफ्रास्टक्चर और ऊर्जा के क्षेत्र  रिपोर्टिंग कर चुके थे।

मुख्यधारा की पत्रकारिता में आने से पहले वे करीब एक दशक तक रिसर्चर के बतौर ‘इकनॉमिक टाइम्स’ में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर जाने-माने कारोबार विशेषज्ञ अरुण गोयल के साप्ताहिक कॉलम ‘इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट नोट्स’ से जुड़े रहे थे। इसके बाद 2009 से 2013 तक वे ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ में रहे, जहां उन्होंने इंफ्रास्टक्चर और ऊर्जा क्षेत्र पर विस्तृत रिपोर्टिंग की। नवंबर 2017 में वे कंसल्टिंग राइटर के रूप में ‘द वायर’ से जुड़े और फिर स्टाफ राइटर के बतौर उल्लेखनीय योगदान दिया।

बीते एक साल में उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स में व्यवस्थित ढंग से देश के ऊर्जा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया था। बता दें कि इन्हीं में से एक रिपोर्ट पर देश के बड़े कॉरपोरेट घराने द्वारा ‘द वायर’ पर मानहानि का मुकदमा भी किया गया है।

 

 


टैग्स नूर मोहम्मद खान
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago