होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार को करना पड़ा इस तरह की ‘हरकतों’ का सामना
रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार को करना पड़ा इस तरह की ‘हरकतों’ का सामना
पत्रकारों की सुरक्षा के सरकार के दावे हवा हवाई साबित हो रहे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों की सुरक्षा के सरकार के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। आए दिन किसी न किसी पत्रकार को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं पर उनकी हत्या कर दी जाती है तो कहीं पर वे मारपीट का शिकार हो जाते हैं। यही नहीं, महिला पत्रकारों से बदसलूकी की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं।
ताजा मामला पिछले दिनों लॉन्च हुए ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल की सीनियर न्यूज एडिटर कविता सिंह से जुड़ा है। आरोप है कि इलाहाबाद में रिपोर्टिंग के दैरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कविता सिंह के साथ जमकर बदसलूकी की। हालांकि कविता सिंह ने भी उन्हें सबक सिखाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू भीड़ के आगे उनकी एक नहीं चली।
इस पूरी घटना का विडियो आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स रिपब्लिक भारत कविता सिंह