होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता की राह में नए सफ़र पर निकले वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा

पत्रकारिता की राह में नए सफ़र पर निकले वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा नए सफ़र पर निकल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा नए सफ़र पर निकल पड़े हैं। उन्होंने इंदौर से प्रकाशित होने वाले हिंदी अख़बार ‘प्रजातंत्र’ के साथ अपनी पारी का आगाज़ किया है। यहां उन्हें सिटी एडिटर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। राणा इससे पहले ‘दैनिक अवंतिका’ का हिस्सा थे।

पत्रकारिता में 35 वर्षों का अनुभव रखने वाले कीर्ति राणा ने सबसे ज्यादा समय ‘दैनिक भास्कर’ में गुजारा है। 28 सालों के अपने कार्यकाल के दौरान वह ‘दैनिक भास्कर’ के शिमला, उदयपुर और श्रीगंगानगर संस्करणों में संपादक रहे। इसके बाद उन्होंने ‘दबंग दुनिया’ जॉइन किया और यहां से ‘दैनिक अवंतिका’ होते हुए अब ‘प्रजातंत्र’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है।

प्रदेश की राजनीतिक नब्ज पर गहरी पकड़ रखने वाले राणा उन पत्रकारों में शुमार हैं, जो सीधी और सटीक बात करते हैं। व्यक्तिगत तौर पर भले ही वह किसी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हों, लेकिन उनकी लेखनी में ऐसा कुछ नहीं झलकता। यही वजह है कि उन्हें तटस्थ पत्रकार के रूप में भी पहचाना जाता है। ‘प्रजातंत्र’ ब्लैक एंड वाइट पब्लिकेशन का अख़बार है, जिसके प्रधान संपादक हेमंत शर्मा हैं। पब्लिकेशन का अंग्रेजी अख़बार ‘फर्स्ट प्रिंट’ जल्द ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी लॉन्च होने जा रहा है। समाचार4मीडिया की ओर से कीर्ति राणा को नई पारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

टैग्स प्रजातंत्र कीर्ति राणा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है