होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन आरोपों में घिरे वरिष्ठ पत्रकार पर कसा सीबीआई का शिकंजा
इन आरोपों में घिरे वरिष्ठ पत्रकार पर कसा सीबीआई का शिकंजा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ पत्रकार को गिरफ्तार किया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के चिटफंड घोटाले में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने इस मामले में पूछताछ के लिए चट्टोपाध्याय को ब्यूरो के कोलकाता कार्यालय में बुलाया था, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्हें भुवनेश्वर की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। चट्टोपाध्याय प्रमुख बांग्ला दैनिक ’ई समय‘ के संपादक हैं।
जांच एजेंसी का आरोप है कि आई-कोर ग्रुप ने निवेश पर उच्च ब्याज दर की बात कहकर लोगों से कथित रूप से तीन हजार करोड़ रूपए से अधिक का कोष इकट्ठा कर लिया और फिर इसके एक हिस्से को चट्टोपाध्याय की कंपनी के खाते में जमा कर दिया.
आई-कोर समूह के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने साल 2014 में जांच शुरू की थी। इसमें आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके निदेशक अनुकूल मैती और उनकी पत्नी कणिका को पिछले साल ही सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।
टैग्स पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय