होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की ‘हत्या’ का सच सामने लाने को दो देशों ने बनाया दबाब

पत्रकार की ‘हत्या’ का सच सामने लाने को दो देशों ने बनाया दबाब

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के मामले में पूरा सच...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के मामले में पूरा सच जल्द सामने आ सकता है। ‘सीसीएन’ सहित कई मीडिया संगठनों की रिपोर्ट की मानें तो सऊदी अरब एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसमें यह स्वीकार किया जाएगा जमाल की मौत इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास में पूछताछ के दौरान हुई।

गौरतलब है कि तुर्की मीडिया ने सूत्रों के हवाले से खुलासा किया था कि जमाल खाशोगी दूतावास से बाहर आए ही नहीं, उनकी वहीं हत्या कर दी गई थी और बाद में शव को किसी दूसरे स्थान पर ठिकाने लगाया गया। इस मुद्दे को लेकर धीरे-धीरे सऊदी अरब पर दबाव बढ़ता जा रहा है, अमेरिका भी सीधे इस मामले में कूद गया है, क्योंकि जमाल खाशोगी पिछले काफी समय से अमेरिका में ही रह रहे थे।

‘सीएनएन’ के मुताबिक, सऊदी अरब एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है जिसमें वह स्वीकार करेगा कि खाशोगी की मौत पूछताछ के दौरान हुई। हालांकि, रिपोर्ट इस तरह से तैयार की जा रही है कि सऊदी के शासक और शाही परिवार पर कोई आंच न आए। रिपोर्ट में यह कहा जा सकता है कि दूतावास के अधिकारियों ने इस संबंध में सऊदी के राजा सलमान बिन अब्दुलाजीज अल-सौद और उनके बेटे से कोई अनुमति नहीं ली थी। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि सऊदी ने पूरा दोष गुप्तचर अधिकारियों पर डालने का इंतजाम कर लिया है। अख़बार ने इस योजना से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया है कि प्रिंस मोहम्मद ने पत्रकार जमाल खाशोगी से पूछताछ और उन्हें सऊदी अरब लाने की अनुमति दी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश जमाल की पूछताछ के दौरान ही मौत हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मामले में सीधे हस्तक्षेप किया है। उन्होंने सोमवार को सऊदी अरब के राजा सलमान से बात की और सऊदी अरब को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने सऊदी नेता से बातचीत के लिए अपने विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ को भी रवाना किया है। जमाल खाशोगी सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की नीतियों और यमन युद्ध में उनके हस्तक्षेप के खिलाफ लिखते रहे थे। ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ में उनका एक स्थायी कॉलम भी था, इसी के चलते सऊदी सरकार उनके खिलाफ थी।

जमाल पिछले दो सालों से अमेरिका में रह रहे थे, क्योंकि अपने मुल्क में उनके लिए स्थितियां विपरीत हो गई थीं। कुछ दिन पहले वह अपनी शादी के सिलसिले में कागज़ी कार्रवाई के लिए इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सऊदी अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि जमाल तुरंत वहां से चले गए थे, मगर उन्होंने इसके सबूत नहीं पेश किए। इसी बात को लेकर शक गहरा रहा था कि जमाल की हत्या सऊदी दूतावास में ही हुई और अब जल्द ही यह बात साफ़ हो जाएगी।


टैग्स जमाल खाशोगी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago