होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कल्पेश याग्निक-सलोनी अरोड़ा मामले में कोर्ट ने दिया ये आदेश
कल्पेश याग्निक-सलोनी अरोड़ा मामले में कोर्ट ने दिया ये आदेश
दैनिक भास्कर के समूह संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दैनिक भास्कर के समूह संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की खुदकुशी के मामले में गिरफ्तार पत्रकार सलोनी अरोड़ा को इंदौर में जस्टिस रोहित आर्या की बेंच ने बुधवार को जमानत दे दी।
सुनवाई के दौरान इंदौर के एसपी व भोपाल के एफएसएल अधिकारी भी उपस्थित हुए। दोपहर में लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सलोनी की सशर्त जमानत मंजूर कर ली। सलोनी की ओर से अधिवक्ता रेखा श्रीवास्तव द्वारा जमानत याचिका दायर की गई थी। इस मामले में करीब छह माह से सलोनी जेल में थी।
गौरतलब है कि कल्पेश याग्निक ‘दैनिक भास्कर’ के समूह संपादक थे। उन्होंने इस अखबार की इंदौर स्थित तीन मंजिला इमारत की छत से 12 जुलाई की रात कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सलोनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया था। आरोप है कि वह 5 करोड़ रुपए के लिए कल्पेश को ब्लैकमेल कर रही थी।
टैग्स कल्पेश याग्निक सुसाइड सलोनी अरोड़ा SALONI ARORA