होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कल्पेश याग्निक केस: जज के सामने फूट-फूटकर रोई सलोनी अरोड़ा, बताई ये परेशानी
कल्पेश याग्निक केस: जज के सामने फूट-फूटकर रोई सलोनी अरोड़ा, बताई ये परेशानी
दैनिक भास्कर के संपादक कल्पेश याग्निक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक भास्कर के संपादक कल्पेश याग्निक
को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्रकार सलोनी अरोड़ा इन दिनों जेल में है और पुलिस की मेहमाननवाजी में उसकी अकड़ काफ़ूर हो गई है। जब उसे कोर्ट
में पेश किया गया, तो वो किसी दुखयारी महिला की तरह
फूट-फूट कर रोने लगी। उसने बताया कि उसे जेल में पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा
है। इसके अलावा सलोनी की सबसे बड़ी परेशानी ये है कि कोई भी वकील उसका केस लड़ने के
लिए तैयार नहीं है, ऐसे में उसके जेल से बाहर निकलकर खुली
हवा में सांस लेने की संभावनाएं भी लगातार कम होती जा रही हैं। दरअसल, पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त न होने के कारण सलोनी को पिछली कई तारीखों से
अदालत में पेश नहीं किया जा रहा था। सोमवार को जब उसे पेश किया गया तो उसकी कोर्ट
के जज छुट्टी पर थे, लिहाजा उसका केस पड़ोसी जज की अदालत में
भेजा गया।
हालांकि, अपनी
हरकतों के चलते सलोनी को यहां भी फटकार ही मिली। अदालत के सामने उसने खुद को
बेचारी साबित करने की कोशिश की। सलोनी को लगा कि उसके आंसू देखकर जज भावुक हो
जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उल्टा जज ने उसे फटकार लगाते
हुए कहा कि जो भी करना है अदालत के बाहर जाकर करो। जल्द पैसा कमाने के लिए कल्पेश
याग्निक को ब्लैकमेल करनी वाली सलोनी अब खुद आत्महत्या करने की बात करने लगी है।
अदालत में उसने कहा कि वो सुसाइड कर लेगी।
दरअसल, जज की फटकार के बाद जब पुलिस सलोनी को कोर्टरूम से बाहर लेकर आई, तो वहां उसे कल्पेश याग्निक के भाई नीरज याग्निक नज़र आ गए। नीरज को देखकर सलोनी एकदम से फट पड़ी। उसने चिल्लाते हुए कहा कि यदि मेरी मौत हुई तो इसके जिम्मेदार तुम होगे। सुसाइड करूंगी तो तुम्हारा नाम लिख जाऊंगी। हालांकि, सलोनी की इन हरकतों से नीरज नज़रंदाज़ रहे, उन्हें पता भी नहीं चला कि ऐसा कुछ हुआ है, क्योंकि वो थोड़ी दूरी पर फ़ोन पर बात कर रहे थे। सलोनी ने जज के सामने भी सुसाइड वाली बात कही। सूत्रों के मुताबिक, सलोनी अरोड़ा जेल में गुमसुम रहती है। वो एकटक लगाए सलाखों को घूरती रहती है और अचानक से ही रोना शुरू कर देती है।
टैग्स कल्पेश याग्निक सलोनी अरोड़ा