होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo: जब साजिद खान ने TV जर्नलिस्ट को दिखाया 'प्राइवेट पार्ट'
#MeToo: जब साजिद खान ने TV जर्नलिस्ट को दिखाया 'प्राइवेट पार्ट'
सोशल मीडिया पर चल रहे #MeTooकैंपेन ने पूरे देश में खलबली मचा रखी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल मीडिया पर चल रहे #MeTooकैंपेन ने पूरे देश में खलबली मचा रखी है। प्रोफेशन के दौरान अपने साथ घटित होने वाले भयावह अनुभव को शेयर करने वाली महिलाओं में अब एक और महिला पत्रकार का नाम जुड़ गया है। टीवी जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने फिल्म मेकर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
#MeToo कैंपेन के तहत करिश्मा उपाध्याय ने भी ट्विटर के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने एक बार साजिद खान का इंटरव्यू लिया था। उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया था। उस वक्त वह अपनी बहन फराह खान के साथ ही रहते थे। पूरे इंटरव्यू के दौरान वह अपने प्राइवेट पार्ट के साइज की बात करते रहे और बताते रहे कि वह जानते हैं कि महिलाओं को किस तरह संतुष्ट किया जाता है।’
उन्होंने लिखा, ‘मैं लगातार साजिद की फालतू बातों को इग्नोर कर रही। फिर वह अपनी डीवीडी कलेक्शन से कुछ दिखाने के लिए कमरे से बाहर गए। जब वह कमरे में लौटे तो उनका प्राइवेट पार्ट पैंट से बाहर था। मैं तुरंत वहां से उठकर निकलने लगी तो उन्होंने मेरा रास्ता रोक लिया और मुझे जबर्दस्ती स्मूच किया। मैं उन्हें धक्का देकर वहां से भाग निकली। मुंबई की लोकल ट्रेन में विले पार्ले से लेकर वीटी तक मैं रोती रही। ऑफिस लौटी और वो इंटरव्यू लिखा क्योंकि वह मेरा काम था।’
Sajid Khan has preyed on women in the industry for years. Here's my story. #MeToo pic.twitter.com/Rufzs9dsp6
— YellowGlassDragon (@karishmau) October 11, 2018
टैग्स टीवी जर्नलिस्ट साजिद खान करिश्मा उपाध्याय