होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, क्यों खास है 'न्यूज18 इंडिया' पर अमिश देवगन का ‘ये देश है हमारा’

पढ़िए, क्यों खास है 'न्यूज18 इंडिया' पर अमिश देवगन का ‘ये देश है हमारा’

चुनावी मौसम में शुरू हुए डिबेट शो की दौड़ में ‘ये देश है हमारा’ भी अच्छी रफ़्तार पकड़े हुए है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

न्यूज18 हिंदी आजकल टीआरपी के घोड़े पर तेजी से भाग रहा है। ऐसे में चुनावी मौसम में चैनल के चर्चित एंकर अमिश देवग के शुरू हुए डिबेट शो की दौड़ में ‘ये देश है हमारा’ भी अच्छी रफ़्तार पकड़े हुए है। हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ पर प्रसारित होने वाले इस शो में ज्वलंत मुद्दे उठाए जाते हैं, उन पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब होता है और दर्शकों को भी अपने जहन में चल रहे प्रश्न दागने की अनुमति दी जाती है। 

प्रत्येक रविवार शाम 5:45 बजे आने वाले ‘ये देश है हमारा’ की खासियत ये है कि इसमें ज़रूरत से ज्यादा चेहरों को शामिल करने की कोशिश नहीं की जाती। कई दूसरे चैनलों पर प्रसारित होने वाले डिबेट शो में इतने मेहमानों को आमंत्रित कर लिया जाता है कि समय की पाबन्दी के चलते कोई भी अपनी बात पूरी नहीं कर पता। इसके साथ ही उनकी आपसी खींचातानी में बहस मुख्य बिंदु से भटककर किसी दूसरी राह पर चल निकलती है। कम से कम ऐसा अभी तक तो इस शो में देखने को नहीं मिला है।

‘ये देश है हमारा’ के अब तक जितने भी एपिसोड प्रसारित हुए हैं, उनमें दो या तीन अतिथियों को ही जगह दी गई है। प्रत्येक मेहमान को शो की शुरुआत में अपनी बात रखने के लिए करीब एक मिनट का समय दिया जाता है, जो कि पर्याप्त है। कई मौकों पर तो पार्टी प्रवक्ता निर्धारित समय से पहले ही अपनी बात पूरी कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें बिना किसी हो-हल्ले के बोलने दिया जाता है। मसलन, 22 अक्टूबर के शो में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा 25 सेकंड शेष रहते ही अपनी बात पूरी कर चुके थे, जब एंकर ने उन्हें इस बारे में याद दिलाया तब उन्होंने बात आगे बढ़ाई।



इस शो की एक और खूबी ये है कि समय की पाबंदी होने के बावजूद मेहमानों को बीच में ही चुप नहीं कराया जाता। वैसे भी हमारे देश में अतिथि को देवता समान माना जाता है और शो का नाम भी ‘ये देश है हमारा’ है, इसलिए उन्हें बोलने की आज़ादी देना तो बनता ही है। लिहाजा ये कहना गलत नहीं होगा कि इस शो के कॉन्सेप्ट को बेहद खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है।

‘ये देश है हमारा’ में अब तक जिन मुद्दों को उठाया गया है, वे काफी ज्वलंत और भारतीय जनमानस पर गहरी छाप रखते हैं। जैसे कि ‘2019 में मज़बूत या मजबूर सरकार?’ इस एपिसोड में महागठबंधन की मजबूरियों और साथर्कता पर बहस की गई, जैसा कि आप ऊपर दिए विडियो में देख सकते हैं।

इसी तरह, क्या पीएम मोदी ने बढ़ाया सरदार का 'क़द' में सरदार वल्लभ भाई पटेल और गांधी परिवार के रिश्तों को रेखांकित किया गया। जबकि, पाक के इरादों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' में सीमा पार के खतरों और भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल जवाब हुए।



यह शो राजनीति और देश से जुड़े प्रश्नों पर नेताओं से उत्तर की चाह रखने वालों के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही उन राजनेताओं के लिए भी अपनी पहचान को फिर से स्थापित करने का एक मंच है जो भीड़ में कहीं खो से गए हैं। मसलन, राजीव शुक्ला, राशिद अल्वी और मनीष तिवारी आदि। कांग्रेस के इन नेताओं के साथ ही शाहनवाज हुसैन और सुधांशु त्रिवेदी भी अब ज्यादा टीवी पर नज़र नहीं आते। खासकर राजीव शुक्ला और राशिद अल्वी को किसी डिबेट शो में देखे तो एक अर्सा हो गया था।

‘ये देश है हमारा’ को होस्ट करने की ज़िम्मेदारी अमिश देवगन के कंधों पर है। अमिश की गिनती उन पत्रकारों में होती है, जो साफ़ एवं स्पष्ट बातों में विश्वास रखते हैं।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से की, इसके बाद वह ‘ज़ी न्यूज़’ का हिस्सा बने। 2005 में जब ‘ज़ी न्यूज़’ ने अपना बिज़नेस चैनल शुरू किया, तो अमिश ने वहां अपनी नई पारी शुरू की। ज़ी के साथ अपने 14 सालों के सफ़र में अमिश ने एक अलग ही पहचान स्थापित कर ली थी। वे ज़ी मीडिया का ख़ास चेहरा बन गए थे। 2016 में उन्होंने ज़ी से नाता तोड़कर ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज़18 इंडिया) का हाथ थमा और तब से अब तक यहीं डटे हुए हैं।


टैग्स अमिश देवगन ये देश है हमारा न्यूज18 इंडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago