होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'फेसबुक' के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने थामा अब इस भारतीय कंपनी का हाथ...
'फेसबुक' के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने थामा अब इस भारतीय कंपनी का हाथ...
'फेसबुक' के सीनियर एग्जिक्यूटिव जतिन मल्होत्रा अब दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'फेसबुक' के सीनियर एग्जिक्यूटिव जतिन मल्होत्रा अब दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई टेलिकॉम कंपनी 'रिलायंस जियो' के साथ जुड़ गए हैं। 'रिलायंस जियो' ने उन्हें अपने मुंबई मुख्यालय में डिवाइस वर्टिकल में नियुक्ति दी है।
'फेसबुक' के साथ ही जतिन मल्होत्रा 'ऑरेकल कॉरपोरेशन' के साथ भी काम कर चुके हैं। पूर्व में वह 'गूगल' के डेवलपर प्रोग्राम के साथ भी मुंबई में जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह अपने स्टार्टअप का सफल संचालन भी कर चुके हैं।
जतिन मल्होत्रा की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब रिलायंस जियो के सीटीओ जगबीर सिंह ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। अब कंपनी सिलिकॉन वैली की बड़ी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काबिज लोगों को अपने यहां नियुक्त कर रही है।
टैग्स जतिन मल्होत्रा फेसबुक जियो