होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सर्जिकल स्ट्राइक का ये विडियो आपने भी देखा न, अब जानें इसकी सच्चाई...

सर्जिकल स्ट्राइक का ये विडियो आपने भी देखा न, अब जानें इसकी सच्चाई...

सोशल मीडिया पर आजकल एक विडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सुरक्षा बल के कई जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने भी आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। इसके तहत मंगलवार की तड़के भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकी कैंपों पर जमकर गोले बरसाए। बताया जा रहा है कि वायुसेना की इस कार्रवाई में करीब 300 आतंकी ढेर हो गए।

वायुसेना की इसी कार्रवाई का विडियो बताकर आजकर एक विडियो खूब वायरल हो रहा है। लेकिन फेक न्यूज का इससे बड़ा हास्यास्पद उदाहरण क्या हो सकता है कि जिस विडियो को आतंकी ठिकानों पर भारत का हमला बताकर धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है, वह असल में एक विडियो गेम है, जिसका नाम Arma 2 है।

हैरानी की बात ये है कि लोगों ने इतने संवेदनशील मामले में बिना जांच पड़ताल किए इस ऐनिमेटिड विडियो को शेयर कर दिया। हकीक़त ये है कि सोशल मीडिया समेत कई बड़े भारतीय टीवी न्यूज़ चैनलों पर दिखाया जा रहा ‘पाकिस्तान में कथित भारतीय एयरस्ट्राइक’ का विडियो 26 फ़रवरी की सुबह का नहीं, बल्कि पुराना है। यह विडियो ट्विटर और फेसबुक पर भारत समेत पाकिस्तान में #Surgicalstrike2, #IndianAirForce और #Balakot के टॉप ट्रेंड्स में चल रहा है। पाकिस्तान में किए गए खास ऑपरेशन के नाम पर इस तरह का विडियो जब न्यूज़ चैनलों और वेबसाइट्स पर बिना पुष्टि डाला गया तो सच सामने आने पर उनकी खिल्ली खूब उड़ी।

दरअसल, विडियो को देखते ही आप समझ जाएंगे कि ये ऐनिमेटिड है। इस वायरल विडियो में कुछ लोग एक पुरानी इमारत के क़रीब भागते हुए स्पष्ट दिखाई देते हैं, जिन्हें एक फ़ाइटर विमान अपना निशाना बना लेता है। इसके साथ ही गोलियों के चलने की आवाजें भी रह-रह कर आती है, जबकि गोलियों की जगह वायुसेना ने हमले में गोले का इस्तेमाल किया गया है। यहीं से ये स्पष्ट हो जाता है कि विडियो पूरी तरह से फर्जी है। इसके अलावा विडियो में दिखाए जा रहे समय और भारत के विदेश सचिव विजय गोखले द्वारा कार्रवाई के समय में भी काफी अंतर है। ऐसे में इस ओर ध्यान न जाना भी बड़ा हास्यास्पद है। सैन्य अभियानों पर आधारित इस विडियो गेम की ये रिकॉर्डिंग 9 जुलाई 2015 को यू-ट्यूब पर पोस्ट की गई थी।

इस वायरल विडियो को आप यहां भी देख सकते हैं-

टैग्स भारतीय वायुसेना एयर स्ट्राइक वायरल विडियो
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है