होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर में बढ़ा रवीन्द्र भजनी का कद, मिली ये अहम जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर में बढ़ा रवीन्द्र भजनी का कद, मिली ये अहम जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर में वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र भजनी का कद बढ़ गया है। प्रबंधन ने प्रमोशन के साथ उन्हें महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

दैनिक भास्कर में वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र भजनी का कद बढ़ गया है। प्रबंधन ने प्रमोशन के साथ उन्हें महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्हें महाराष्ट्र सेंट्रल डेस्क का इंचार्ज बनाया गया है। महाराष्ट्र में भास्कर समूह के कुल 6 संस्करण हैं, इन सभी के कॉमन पेजों की कमान भजनी के हाथों में रहेगी और वह सीधे स्टेट हेड को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा, उन्हें सभी 6 संपादकों के साथ कोऑर्डिनेटर के तौर पर भी नियुक्त किया गया है। 

दरअसल, प्रबंधन ने रवीन्द्र भजनी को महाराष्ट्र में स्टेट न्यूज़ रूम स्थापित करने के लिए भोपाल से औरंगाबाद भेजा है। भजनी औरंगाबाद से ही अपना कामकाज संभालेंगे। दैनिक भास्कर से पहले भजनी डीबी पोस्ट में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत थे। उन्होंने डीबी पोस्ट की वेबसाइट लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई थी। उल्लेखनीय है कि डीबी पोस्ट भास्कर समूह का मध्यप्रदेश से प्रकाशित होने वाला अंग्रेजी अख़बार है।

अंग्रेजी पत्रकारिता में कदम रखने से पूर्व, भजनी भास्कर के नेशनल न्यूज़ रूम में वरिष्ठ न्यूज़ एडिटर थे। इसके बाद जब डीबी पोस्ट लॉन्च हुआ, तो वो उसका हिस्सा बन गए। मूलरूप से इंदौर निवासी रवीन्द्र भजनी ने 1999 में दैनिक भास्कर के साथ ही अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी। यहां से 2002 में वो नवभारत पहुँचे, 2005 में राज एक्सप्रेस, 2008 में नई दुनिया, 2010 में पीपुल्स समाचार और 2011 में घर वापसी करते हुए पुन: भास्कर समूह का हिस्सा बन गए।

भजनी ने बतौर स्पोर्ट्स रिपोर्टर शुरुआत की थी, नवभारत और राज एक्सप्रेस में भी उन्हें रिपोर्टिंग में ही उतारा गया था। लेकिन 2008 से वह डेस्क की ज़िम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। 

 रवीन्द्र भजनी को नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से शुभकामनाएं!

टैग्स दैनिक भास्कर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है