होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजवीर सिंह ने छोड़ा ‘लाइव टुडे’, अब यहां बने ब्यूरोचीफ
राजवीर सिंह ने छोड़ा ‘लाइव टुडे’, अब यहां बने ब्यूरोचीफ
राजवीर सिंह इसके पहले लाइव टुडे में ब्यूरो के पद पर । वह एक खास प्रोग्राम भी लेकर आते थे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार राजवीर सिंह ने रीजनल न्यूज चैनल ‘हिन्दी खबर’ से नई पारी शुरू कर दी है। वह उत्तर प्रदेश के ब्यूरोचीफ के रूप में चैनल को सेवाएं देंगे। राजवीर सिंह इसके पहले लाइव टुडे में ब्यूरो के पद पर । वह एक खास प्रोग्राम भी लेकर आते थे, जिसका नाम था 'जवाब तो देना होगा'। इसके साथ ही राजवीर सिंह '2019 का किंग कौन' भी होस्ट कर रहे थे। इस शो के साथ ही राजवीर विधानसभा और राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग भी देख रहे थे। आउट डोर के प्रोग्राम में राजवीर सिंह ने लाइव टुडे को खास पहचान दिलायी थी।
सीएम योगी , सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत , राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव , गौतम अडानी ,सहारा प्रमुख सुब्रत राय और लालू प्रसाद यादव समेत करीब तीन दर्जन से अधिक बड़े नेताओं का साक्षात्कार कर चुके हैं। लाइव टुडे के पहले राजवीर सिंह इंडिया वायस और न्यूज वन इंडिया में भी ब्यूरो के रुप में सेवाएं दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश में न्यूज वन इंडिया की लॉन्चिंग में राजवीर सिंह की अहम भूमिका रही थी।
वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय राजवीर लखनऊ और दिल्ली में कई मीडिया संस्थानों के साथ पत्रकारिता कर चुके हैं। राजवीर सहारा समय, आईबीएन 7 समेत कई चैनलों में काम कर चुके हैं।
टैग्स हिंदी ख़बर राजवीर सिंह लाइव टुडे