होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP: रजनीश आहूजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें उनकी प्रोफाइल...
ABP: रजनीश आहूजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें उनकी प्रोफाइल...
एबीपी न्यूज नेटवर्क में मिलिंद खांडेकर के मैनेजिंग एडिटर का पद छोड़ने के बाद...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एबीपी न्यूज नेटवर्क में मिलिंद खांडेकर के मैनेजिंग एडिटर का पद छोड़ने के बाद अब रजनीश आहूजा को उनकी जगह लाया गया है। वे अब मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारियों को निभाते नजर आएंगे। रजनीश आहूजा अभी तक यहां असोसिएट मैनेजिंग एडिटर का कार्यभार संभाले हुए थे।
एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ वे भी लंबे समय से जुडे हुए हैं। उन्हें यहां करीब 13 साल हो गया है। वे नवंबर, 2005 में एबीपी के साथ जुड़े थे। पत्रकारिता की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पत्रकारिता की डिग्री ली है।
पिछले ढाई दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे रजनीश एबीपी से पहले देश के नंबर-1 चैनल 'आजतक' का हिस्सा हुआ करते थे। वे वहां इनपुट टीम में अहम जिम्मेदारी निभाते थे। देश के सबसे प्रतिष्ठित न्यूज विडियो एजेंसी 'एएनआई' (ANI) को एक मुकाम तक पहुंचाने में भी रजनीश की अहम भूमिका रही है।
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क रजनीश आहूजा