होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'रेल बंधु' मैगजीन ने फिर दी दस्तक, ‘बिजनेस वर्ल्ड’ ने की लॉन्च
'रेल बंधु' मैगजीन ने फिर दी दस्तक, ‘बिजनेस वर्ल्ड’ ने की लॉन्च
भारतीय रेलवे की एकमात्र ऑनबोर्ड मैगजीन 'रेल बंधु' (Rail Bandhu) का प्रकाशन एक बार फिर शुरू हो गया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय रेलवे की एकमात्र ऑनबोर्ड मैगजीन 'रेल बंधु' (Rail Bandhu) का प्रकाशन एक बार फिर शुरू हो गया है। 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान इस मैगजीन को री-लॉन्च किया गया। यहां बता दें कि देश के प्रमुख मैगजीन पब्लिशिंग ग्रुप ‘बिजनेस वर्ल्ड’ (BW Businessworld) ने ‘रेल बंधु’ को प्रकाशित करने के विशेषाधिकार प्राप्त किए हैं।
बता दें कि समारोह में भारतीय रेलवे में रोलिंग स्टॉक के सदस्य राजेश अग्रवाल, रेलवे बोर्ड के सचिव रंजनेश सहाय, आईआरसीटीसी (IRCTC) के सीएमडी महेंद्र प्रताप मॉल, रेलवे बोर्ड में कॉरपोरेट कोऑर्डिनेशन के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एस.के. शर्मा, आईआरसीटीसी (IRCTC) में टूरिज्म व मार्केटिंग की डायरेक्टर रजनी हसीजा, आईआरसीटीसी (IRCTC) में केटरिंग सर्विस के डायरेक्टर वी. श्रीराम, डेंसू एजिस नेटवर्क साउथ एशिया के चेयरमैन व सीईओ आशीष भसीन, बिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा, आरके ग्रुप के डायरेक्टर्स डॉ. राहुल अग्रवाल और राजीव मित्तल, बिजनेसवर्ल्ड और रेल बंधु की सीआरओ अपर्णा सेन गुप्ता और बिजनेसवर्ल्ड एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुमन के. झा मौजूद रहे।
इस मौके पर भारतीय रेलवे में रोलिंग स्टॉक के सदस्य राजेश अग्रवाल ने कहा, ‘रेलवे यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका मतलब है कि रेल बंधु जैसे ऑनबोर्ड प्रकाशनों के लिए अधिक पाठक हैं। बिजनेसवर्ल्ड के साथ साझेदारी का हमें बहुत अधिक फायदा मिलेगा।’
रेल बंधु देश की सभी एयरलाइंस में कुल 66 लाख पैसेंजर की तुलना में हर महीने एक करोड़ रेल यात्रियों तक अपनी पहुंच बनाएगी।
डेंसू एजिस नेटवर्क साउथ एशिया के चेयरमैन व सीईओ आशीष भसीन ने इस मौके पर कहा कि ‘रेल बंधु’ को दोबारा शुरू करना ही एक नया मील का पत्थर है। और यह मैगजीन एडवर्टाइजर्स के लिए एक सुनहरा मौका है।
‘रेल बंधु’ देश की अन्य ट्रैवल और न्यूज मैगजींस के बीच सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली मैगजीन है। इसके हर महीने एक करोड़ पाठक हैं। 2011 में लॉन्च की गई यह मैगजीन रेलवे स्टेशनों पर फर्स्ट क्लास के वेटिंग रूम्स, लॉज और वीआईपी विजिटिंग रूम्स में भी उपलब्ध है।
बिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने कहा कि एडिटोरियल में अपनी मजबूत पकड़ के कारण हमारे एक करोड़ से ज्यादा पाठक हैं और यह रेल बंधु को एक नया आयाम देगी। हमारी प्रतिबद्धता अपने पाठकों को एडिटोरियल के हिसाब से बेहतर प्रॉडक्ट उपलब्ध कराना है। रेल बंधु इसी दिशा में उठाया गया एक और कदम है।
टैग्स मैगजीन रेल बंधु