होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राहुल गांधी का दावा, राफेल डील की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की मिल रही धमकी...
राहुल गांधी का दावा, राफेल डील की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की मिल रही धमकी...
राफेल डील के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा पर लगातार हमलावर बनी हुई है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राफेल डील के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा पर लगातार हमलावर बनी हुई है। इसी मद्देनजर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ट्विटर के माध्यम से ये दावा किया राफेल सौदे में कथित अनियमितता को कवर करने वाले पत्रकारों को सत्ता पक्ष के समर्थकों की ओर से धमकी मिल रही है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘मिस्टर 56’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए मोदी पर तंज कसा।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘सर्वोच्च नेता के चापलूस राफेल घोटाले को कवर करने वाले पत्रकारों को धमकी भरे संदेश भेज रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि ‘ऐसा करना छोड़ो या फिर....।’राहुल गांधी ने आगे कहा, मुझे प्रेस के उन कुछ बहादुर पत्रकारों पर गर्व है, जिनमें सच्चाई के लिए लड़ने और ‘मिस्टर 56’ का मुकाबला करने की क्षमता है। यहां पर ‘सर्वोच्च नेता’से कांग्रेस अध्यक्ष का मतलब भाजपा नेताओं से लगाया जा रहा है।
Supreme leader's minions are now sending threatening messages to journalists reporting on the #RafaleScam asking them to "back off or else...”.
I'm really proud of the few brave press people who still have the guts to defend the truth and stand up to Mr 56.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2018
गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के लिए तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय किए गए सौदे को गलत तरीके से रद्द किया और राफेल विमानों को अधिक कीमत में खरीदने का सौदा किया। पार्टी का कहना है कि इस सौदे में व्यापक स्तर पर गड़बडी हुई है।
टैग्स पत्रकार राहुल गांधी राफेल डील धमकी