होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ट्राई के नये चेयरमैन बने राहुल खुल्लर

ट्राई के नये चेयरमैन बने राहुल खुल्लर

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। दिल्ली कैडर के 1975 बैच के आईएएस अधिकारी खुल्लर जेएस शर्मा का स्थान लेंगे। शर्मा का कार्यकाल आज खत्म हो गया। खुल्लर को अगले साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होना था लेकिन नए पद पर उनका कार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। दिल्ली कैडर के 1975 बैच के आईएएस अधिकारी खुल्लर जेएस शर्मा का स्थान लेंगे। शर्मा का कार्यकाल आज खत्म हो गया। खुल्लर को अगले साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होना था लेकिन नए पद पर उनका कार्यकाल मई 2015 तक रहेगा। खुल्लर ऐसे समय ट्राई के मुखिया का पद संभालने जा रहे हैं जब दूरसंचार आपरेटरों ने स्पेक्ट्रम नीलामी पर नियामक की सिफारिशों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ट्राई ने स्पेक्ट्रम के आधार मूल्य में भारी बढ़ोतरी का सुझाव दिया है। स्पेक्ट्रम की नीलामी 31 अगस्त से पहले होनी है। वाणिज्य सचिव खुल्लर को भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने का श्रेय जाता है। वह सफलतापूर्वक ऐसे उपायों को लागू करते रहे हैं जिसकी वजह से 2011-12 में देश का निर्यात 300 अरब डालर के आंकड़े को पार कर गया। विश्व व्यापार संगठन में भारतीय रुख को मजबूती से रखने का श्रेय भी खुल्लर को जाता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

17 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

47 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

36 minutes ago