होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC India में पुनीत गोयनका को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी
BARC India में पुनीत गोयनका को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी
देश में टेलिविजन व्युअरशिप नापने वाली कंपनी ब्रॉडकास्टए ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश में टेलिविजन व्युअरशिप नापने वाली कंपनी 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया' (BARC India) ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को अपना नया चेयरमैन चुना है। बार्क इंडिया की 29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। पुनीत गोयनका को बार्क इंडिया के निवर्तमान चेयरमैन नकुल चोपड़ा की जगह ये जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
गौरतलब है कि पुनीत गोयनका बार्क इंडिया के फाउंडर चेयरमैन भी थे और उन्होंने इस टीवी व्युअरशिप मीजरमेंट कंपनी की स्थापना में काफी अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में बार्क इंडिया ने काफी अच्छा मीजरमेंट सिस्टम तैयार किया है, जिसने इंडस्ट्री के बारे में सही आंकड़े देकर इसकी ग्रोथ में काफी मदद की है।
अपनी नियुक्ति के बारे में पुनीत गोयनका ने कहा, ‘बार्क इंडिया का दोबारा चेयरमैन चुना जाना मेरे लिए वास्तव में काफी सम्मान की बात है। सुधांशु और नकुल के नेतृत्व में कंपनी ने काफी विकास किया है। आज जब इंडस्ट्री तमाम बदलावों के दौर से गुजर रही है, ऐसे में मुझे एक बार फिर इसकी जिम्मेदारी देना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। उम्मीद है कि हम बार्क इंडिया को नए जमाने के साथ कदमताल मिलाते हुए और आगे ले जाएंगे, ताकि यह अपने उद्देश्य में प्रासंगिक बनी रहे।
वहीं, नकुल चोपड़ा का कहना था, ‘बार्क चेयरमैन के रूप में एक साल मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा है। बार्क इंडिया ने इंडस्ट्री को काफी पॉवरफुल टूल दिए हैं, जिससे इंडस्ट्री को आगे बढ़ने में काफी मदद मिली है। मुझे खुशी है कि मैं इस सफर का हिस्सा रहा हूं। मैं पुनीत को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
पुनीत गोयनका की नियुक्ति के बारे में बार्क इंडिया के सीईओ पार्थो दासगुप्ता का कहना है, ‘हम नए चेयरमैन के रूप में पुनीत गोयनका का स्वागत करते हैं। बार्क इंडिया की स्थापना में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई है और हमें हमेशा उनका मार्गदर्शन भी मिलता रहा है। उनके सहयोग ने हमेशा बार्क इंडिया को आगे बढ़ाने में काफी मदद की है।’
टैग्स पुनीत गोयनका ब्रॉडकास्टट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया