होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब यह नया सफर भी तय करेंगे ‘ZEE’ के पुनीत गोयनका

अब यह नया सफर भी तय करेंगे ‘ZEE’ के पुनीत गोयनका

'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को ‘इंटरनेशनल ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ (IAA) के ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL)  के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को ‘इंटरनेशनल ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ (IAA) के इंडिया चैप्टर का प्रेजिडेंट चुना गया है। मुंबई में 24 सितंबर को हुई ‘आईएए’  की वार्षिक आम बैठक (AGM) में उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा ‘आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) के सीईओ शशि सिन्‍हा को वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अन्य पदाधिकारियों में साकाल मीडिया ग्रुप (Sakal Media Group)  के सीईओ प्रदीप द्वेदी (सचिव), एनॉदर आइडिया (Another Idea) के संस्‍थापक जयदीप गांधी (कोषाध्यक्ष) और पूर्व प्रेजिडेंट रमेश नारायण को शामिल किया गया है।   

इसके अलावा मैनेजिंग कमेटी के सदस्‍यों में मेघा टाटा (COO- BTVI), जनक सारदा (Director- Deshdhoot Group), एमवी श्रेयम्‍स कुमार(JMD, Mathrubhumi Group), आई वेंकट (Director EENADU), अभिषेक करनानी (Director, Free Press Journal) आदि को शामिल किया गया है।

पुनीत इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) के प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं। अपनी नई भूमिका के बारे में पुनीत गोयनका ने कहा, ‘मेरे लिए यह काफी सम्मान की बात है और मैं ‘आईएए’  को और आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।’ वहीं रमेश नारायण ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि अपने नेतृत्व में पुनीत गोयनका ‘IAA’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’

आईएए के ग्लोबल प्रेजिडेंट और ‘R K SWAMY BBDO’ के चेयरमैन श्रीनिवासन स्‍वामी ने कहा, ‘फरवरी 2019 में 44वीं आईएए वर्ल्ड कांग्रेस (IAA World Congress) कोच्चि में होगी। मुझे खुशी है कि गोयनका ने आईएए के इंडिया चैप्टर की कमान संभाली है।’

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है