होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DD और AIR कर्मियों का होगा ऑडिट, इस कंपनी का सहयोग लेगी प्रसार भारती
DD और AIR कर्मियों का होगा ऑडिट, इस कंपनी का सहयोग लेगी प्रसार भारती
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ ने लंबे समय से लंबित मैनपॉवर ऑडिट की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ ने लंबे समय से लंबित मैनपॉवर ऑडिट की कवायद शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी प्रसार भारती के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शशि शेखर वेम्पती ने एक ट्वीट कर दी है। इस ट्वीट में वेम्पती का कहना है, ‘पिछले हफ्ते प्रसार भारती बोर्ड की 151वीं बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कई निर्णय लिए गए। इसी के तहत सैम पित्रोदा कमेटी द्वारा पेश की गईं सिफारिशों के अनुसार मैनपॉवर ऑडिट का भी निर्णय लिया गया।’
इस ट्वीट में यह भी कहा गया है, ‘जल्द ही दूरदर्शन और आकाशवाणी में मैनपॉवर ऑडिट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट में ईवाई इंडिया (EY India) द्वारा हमारी मदद की जाएगी, जो प्रसार भारती के भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार करेगी।’ काफी समय से प्रसार भारती कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। यहां कार्यरत कई कर्मचारियों के लंबे समय से प्रमोशन नहीं हुए हैं, वहीं काफी समय से युवाओं की भर्ती भी नहीं की गई है। आखिरी बार यहां वर्ष 1996 में भर्ती कार्यक्रम आयोजित हुआ था।
सैम पित्रोदा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसार भारती के पास स्वीकृत पदों की संख्या 48,022 और इसके कर्मचारियों की संख्या 33,800 थी, जो दुनिया के किसी भी पब्लिक ब्रॉडकास्टर की तुलना में सबसे ज्यादा थी। बीबीसी के कर्मचारियों की संख्या 16,858 और जापान व चीन में यह संख्या 10-10 हजार रुपए बताई गई थी। दूरदर्शन इस समय 23 टीवी चैनल और एक फ्री टू एयर डीटीएच प्लेटफॉर्म का संचालन करता है, जबकि ऑल इंडिया रेडियो के पास 420 रेडियो स्टेशन हैं, जिनमें एफएम चैनल, लोकल रेडियो स्टेशन, विविध भारती और पांच कम्युनिटी रेडियो स्टेशन शामिल हैं।
गौरतलब है कि सैम पित्रोदा कमेटी ने प्रसार भारती मामले में जनवरी 2014 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अन्य देशों के पब्लिक ब्रॉडकास्टर्स की तुलना में यहां पर वर्कफोर्स काफी ज्यादा है। इसके अलावा प्रसार भारती में मैन पॉवर का ऑडिट कराने की सिफारिश भी की गई थी, ताकि पता चल सके कि यहां पर स्टाफ की क्या स्थिति और कितने स्टाफ की जरूरत है।
टैग्स प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो दूरदर्शन सैम पित्रोदा