होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / India News से अलग होकर पूजा मिश्रा ने शुरू किया नया सफर...

India News से अलग होकर पूजा मिश्रा ने शुरू किया नया सफर...

पिछले पांच वर्षों से ‘इंडिया न्यूज’ में कार्यरत पूजा मिश्रा ने समूह से विदाई ले ली है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पिछले पांच वर्षों से ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में कार्यरत पूजा मिश्रा ने समूह से विदाई ले ली है। उन्होंने अब अपनी नई पारी बिजनेस न्यूज चैनल ‘बीटीवीआई’ (BTVI) में बतौर असोसिएट एडिटर शुरू की है। वे अभी चैनल के एग्जिक्यूटिव एडिटर सिद्धार्थ जराबी के लोकप्रिय शो 'राजनीति' का हिस्सा बनी है।

‘इंडिया न्यूज’ में पूजा असोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (गेस्ट रिलेशन) के तौर पर कार्यरत थीं और एक मार्च, 2013 से अपना योगदान दे रहीं थीं। इसके पहले वे ‘लाइव इंडिया’ (Live India) में बतौर गेस्ट कोऑर्डिटेर के तौर पर कार्यरत थीं और यहां उन्होंने दो वर्षों तक अपना योगदान दिया। वे जनवरी, 2011 में ‘लाइव इंडिया’ चैनल से जुड़ी थीं।

18 वर्षों के अपने सफर में पूजा मिश्रा ने करियर की शुरुआत प्रिंट से की थी। उन्होंने जून, 2000 में ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) के नोएडा एडिशन से अपने पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। यहां वे सब एडिटर के तौर पर नवंबर, 2001 तक रहीं और इसके बाद वे ‘नवभारत टाइम्स’ (Navbharat Times) के दिल्ली एडिशन से जुड़ गईं और जनवरी, 2005 तक कॉपी एडिटर कम रिपोर्टर के पद पर काम किया।

फरवरी, 2005 में पूजा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर अपना रुख कर लिया और पहला ब्रेक ‘सहारा समय’ न्यूज चैनल (एनसीआर) (Sahara Samay- NCR) के रूप में मिला और काफी समय तक काम किया। पहले वे यहां असिटेंट एडिटर रहीं और बाद में असोसिएट एडिटर बन गईं। दिसंबर 2009 तक वे सहारा समय के साथ जुड़ीं रहीं। उन्हें यहां ‘महापंचायत’ और ‘मुजरिम’ प्रोग्राम का प्रड्यूस करने का मौका भी मिला। ‘सहारा समय’ के बाद वे ‘लाइव इंडिया’, ‘इंडिया न्यूज’ के रास्ते होते हुए अब ‘बीटीवीआई’  न्यूज चैनल पहुंची हैं।

 

 

 


टैग्स पूजा मिश्रा
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

23 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago