होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबार से की गई ये शरारत अब पड़ने वाली है भारी, जानें पूरा मामला
अखबार से की गई ये शरारत अब पड़ने वाली है भारी, जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी चीज वायरल होने में देर नहीं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी चीज वायरल होने में देर नहीं लगती है। कई लोग बिना सोचे-समझे उसे आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। इस दौरान वे यह भी नहीं सोचते हैं कि क्या ये पोस्ट सही है अथवा किसी ने उस पोस्ट से छेड़छाड़ की है। इसका खामियाजा कई बार उन लोगों को उठाना पड़ता है, जिनके खिलाफ ये पोस्ट होती है।
गौरतलब है कि छह मार्च के अंक में प्रकाशित समचार का शीर्षक था, ‘फिजिक्स का पर्चा देखकर छूटे पसीने, प्रश्न ही समझ नहीं आए।’ यह समाचार जबलपुर, रीवा संभाग के सभी जिलों और बुंदेलखंड के दमोह जिले में प्रकाशित हुआ था। किसी शरारती तत्व ने दुर्भावनावश प्रकाशित समाचार के शीर्षक में छेड़छाड़ की और यह टेंपर्ड न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल करवा दी।
इस मामले में ‘नई दुनिया’ की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में ही खबर वायरल करने वाले कई मोबाइल नंबर सामने आ चुके हैं। नई दुनिया ने जनहित में जारी किया है कि इस तरह के मानहानिपरक कृत्य से बचा जाना चाहिए। क्योंकि किसी भी प्रकाशित सामग्री से छेड़छाड़ करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
एक जिम्मेदार मीडिया ग्रुप होने के नाते हम आपको अखबार की वह कटिंग नहीं दिखा रहे हैं, जिसमें शीर्षक से छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। साथ ही हम आप सभी से अपील कर रहे हैं कि इसे किसी को फॉरवर्ड न करें। हालांकि समाचार की ऑरिजिनल कटिंग आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स नई दुनिया शीर्षक से छेड़छाड़