होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट की इस वॉट्सऐप नंबर पर करें शिकायत
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट की इस वॉट्सऐप नंबर पर करें शिकायत
देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों के साथ ही पुलिस-प्रशासन ने भी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों के साथ ही पुलिस-प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट पर नजर ऱखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल गठित किया है।
‘नवभारत टाइम्स’ में छपी खबर के मुताबिक, डीजीपी मुख्यालय की तरफ से वॉट्सऐप नंबर 9792101616 जारी किया गया है। इस पर प्रदेश भर से लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। वॉटसऐप पर आने वाली शिकायतों को यह सेल संबंधित जिलों की क्राइम ब्रांच को भेजेगी। जिन जिलों में साइबर थाने हैं, वहां ये शिकायतें थाने को भेजी जाएगी।
आईजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि एसपी साइबर क्राइम सुशील घुले को सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स के किसी भी माध्यम फेसबुक, ट्विटर, वॉटसऐप, इंस्टाग्राम पर किए जाने वाले किसी भी तरह के आपत्तिजनक प्रचार-प्रसार के बारे में लोग कहीं से भी वॉट्सऐप पर शिकायत कर सकेंगे। इस नंबर पर टेक्स्ट, विडियो या वॉयस क्लिप व स्क्रीन शॉट के जरिए शिकायत कर सकते हैं। यह नंबर चौबीसों घंटे चालू रहेगा। खबर के मुताबिक, डीजीपी ओपी सिंह खुद इन शिकायतों में हुई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। नोडल अधिकारी हर रोज उन्हें शिकायतों का ब्योरा और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे।
टैग्स सोशल मीडिया वॉट्सऐप चुनाव 2019 आपत्तिजनक कंटेंट