होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, पत्रकारों के फोन को पुलिस अधिकारी ने क्यों बताया ‘कैकेयी प्रथा’

जानिए, पत्रकारों के फोन को पुलिस अधिकारी ने क्यों बताया ‘कैकेयी प्रथा’

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं और पुलिस उनके खिलाफ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय कैसे पीड़ितों को ही धमकाती है, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है।

दरअसल, पत्रकार की पिटाई के मामले में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से खफा पत्रकारों के समूह ने जब इस मामले में मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन की बात कही तो भी पुलिस अधिकारी पर कोई असर नहीं पड़ा। अधिकारी ने इस मामले को रामायण के प्रसंग से जोड़ते हुए कैकेयी प्रथा बता दिया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीड़ित के मामले में पुलिस का रवैया कैसा रहता है। ऐसे में पीड़ित पत्रकार अभी भी न्याय के लिए भटक रहा है।

मामला जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू नगर पंचायत क्षेत्र का है। इटावा से प्रकाशित दैनिक ‘दिनरात’  समाचार पत्र के अजीतमल क्षेत्र के तहसील संवाददाता रामजी पोरवाल ने एक सप्ताह पूर्व 20 दिसंबर को समाज का माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों से जुड़ी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जो बदमाशों को नागावार गुजरी।

पत्रकार रामजी पोरवाल ने समाचार4मीडिया.कॉम से बातचीत के दौरान बताया कि रात करीब आठ बजे गुंडों की पूरी टोली उनके घर पर आ धमकी और रॉड व डंडों से हमला कर दिया, वहीं बचाव करने आए परिवारिक सदस्यों को भी घायल कर धमकी देते हुए निकाल गए। पत्रकार का आरोप है कि बदमाशों के आने की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी थी, लेकिन इस पूरे वाकये के दौरान मूकदर्शक बनी रही।

इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने इस घटना की सूचना स्थानीय पत्रकारों के साथ औरैया जनपद मुख्यालय के साथियों को दी। इस मामले में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश अवस्थी ने पत्रकारों के गुट के साथ जनपद के पुलिस कप्तान प्रो.त्रिवेणी सिंह से मुलाकात कर पीड़ित पत्रकार को न्याय देने व हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। पुलिस कप्तान ने पूरे मामले की जांच सीओ अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ला को देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

आरोप है कि अजीतमल पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर शांति भंग की मामूली दफा लगाकर पत्रकार के हमलावरों को थाने से छोड़ दिया। ऐसे में पीड़ित पत्रकार का घर से निकलना दूभर हो गया है, वहीं उनके बच्चे खौफजदा माहौल में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

पुलिस पर आरोप यह भी है कि न्याय न मिलता देख पत्रकारों ने सीओ को फिर से पूरे मामले से अवगत कराते हुए धरने पर बैठने की बात कही तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि धरने पर बैठने से न पुलिस महकमे की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला है और न सरकार पर। पत्रकार दलील देते रहे, लेकिन सीओ अजीतमल ने उनकी एक नहीं सुनी। इस बारे में समाचार4मीडिया.कॉम ने दोनों अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

गौरतलब है कि मीडियाकर्मियों के लिए वर्ष 2018 बेहद मुश्किलों भरा रहा है। खासकर यूपी में पत्रकारीय पेशे के चलते सही खबर लिखने की एवज में पत्रकारों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। बदमाशों के खिलाफ खबर लिखना पत्रकार व उसके पूरे परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी में कानून और पुलिसिंग व्यवस्था कैसी है।

सीओ अजीतमल की व पत्रकार नेता अवधेश अवस्थी की बातचीत आप समाचार4मीडिया.कॉम के पास मौजूद इस ऑडियो टेप के जरिये सुन सकते हैं।

 


टैग्स पत्रकार
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

20 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago