होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी के भाषण में इस बात का जिक्र सुनकर अंजना ओम कश्यप हुईं गदगद
मोदी के भाषण में इस बात का जिक्र सुनकर अंजना ओम कश्यप हुईं गदगद
‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में आयोजित एक विशेष सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में पीएम मोदी का एक स्पेशल सेशन रखा गया था। इसमें मोदी ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं और बताया कि उन्होंने पिछली सरकारों के मुकाबले क्या-क्या बेहतर काम किए। लेकिन अपने भाषण में उन्होंने ‘आजतक’ के दो शो का जाने-अनजाने ऐसे जिक्र किया कि उनमें से एक शो की होस्ट मशहूर एंकर अंजना कश्यप गदगद हो गईं।
अंजना कश्यप ने पीएम मोदी के उस भाषण की वो क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘नमस्कार मैं हूं अंजना कश्यप और आप और प्रधानमंत्री देख रहे हैं हल्ला बोल।’ इस विडियो क्लिप में मोदी बोल रहे हैं, ‘आजतक के मंच पर अगर मैं सवालों के इस सिलसिले को आगे बढ़ाऊं तो घंटों का 'विशेष' बुलेटिन बन सकता हैं। इन सवालों पर 'हल्ला बोलें' या ना बोलें, सिलसिलेवार कहानियां बनाएं या ना बनाएं, परंतु ये सच्चाई है कि पहले शोषितों और वंचितों को सिस्टम से जोड़ने की कोशिश नहीं की।'
नमस्कार, मैं हूँ अंजना ओम कश्यप और आप और प्रधानमंत्री देख रहे हैं हल्ला बोल। @narendramodi @aajtak #ModiAtConclave19 pic.twitter.com/TZUMrNUZJd
— Anjana Om Kashyap (@anjanaomkashyap) March 2, 2019
ऐसे में भले ही ‘आजतक’ के स्पेशल शो विशेष का जिक्र बुलेटिन के संदर्भ में ही किया हो, लेकिन ‘हल्ला बोल’ का जिक्र वाकई में लगता है कि पीएम ने जानबूझकर किया है। इसका सीधा मतलब शो की होस्ट अंजना कश्यप ने ये निकाला कि पीएम मोदी उनका शो 'हल्ला बोल' देखते आ रहे हैं। तभी उन्होंने गदगद होकर ये ट्वीट किया।
हालांकि इसके साइट इफेक्ट्स भी हैं। उनके इस ट्वीट पर पहला कमेंट ही किसी नेहा शर्मा का आया, ‘नमस्कार भाजपा प्रवक्ता जी। चुनाव कौन सी सीट से लड़ रही हैं आप।’ जाहिर है देश का पीएम किसी का जिक्र करे और वो एक्साइटमेंट में ना आए, ऐसा मुमकिन नहीं है। अब अंजना कश्यप को ऐसे तमाम कमेंट झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं। अंजना ने अपना ये ट्वीट अपने ट्विटर प्रोफाइल में लगा लिया है।
हालांकि मोदी ने अपनी उपलब्धियों की तुलना ‘आजतक’ की टैगलाइन 'सबसे तेज' से जोड़ते हुए ये भी कहा, 'सबसे तेज गति से गरीबों के लिए मकान बना रहे हैं, आज सबसे तेज गति से मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बन रही हैं। ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। स्वच्छता का दायरा बढ़ रहा है। जैसे सबसे तेज आपकी टैगलाइन है, ऐसे ही सबसे तेज हमारी सरकार की लाइफ लाइन है'।
टैग्स नरेंद्र मोदी अंजना ओम कश्यप इंडिया टुडे कॉन्क्लेव हल्ला बोल