होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय पत्रकारों की रिपोर्टस को यूं 'हथियार' बना रही है पाक सरकार

भारतीय पत्रकारों की रिपोर्टस को यूं 'हथियार' बना रही है पाक सरकार

पाकिस्तान ने गुरुवार को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस (आईसीजे) से कुलभूषण जाधव को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।

पाकिस्तान ने गुरुवार को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस (आईसीजे) से कुलभूषण जाधव को राहत देने के मामले में भारत के दावों को ‘खारिज या अस्वीकार’ करने की मांग की है। लेकिन ये वाकई में दिलचस्प मामला है कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में जहां कुलभूषण जाधव का केस चल रहा है, वहां पाकिस्तान का वकील खुद के दावे को मजबूत करने के लिए भारतीय पत्रकारों के आर्टिकल्स को सुबूतों के तौर पर पेश कर रहा है। ये सारे आर्टिकल्स भारतीय अख़बारों में ही छपे हैं।

पाकिस्तान ने वर्ष 2016 में कुलभूषण जाधव को ईरान के चाहबहार पोर्ट से गिरफ्तार किया था और बताया था कि ये गिरफ्तारी बलूचिस्तान से हुई है। भारत को काउंसलर एक्सेस भी नहीं दिया। मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में चल रहा है। सुनवाई के दौरान पाकिस्तानी वकील ने सुबूत के तौर पर तीन भारतीय पत्रकारों करण थापर, प्रवीण स्वामी और चन्दन नंदी के लेख कोर्ट में प्रस्तुत किए।

सुबूत के तौर पर पेश किया गया करण थापर का आर्टिकल 21 अप्रैल 2017 का है। पाकिस्तानी वकील खाबर कुरैशी के मुताबिक, ’इसमें जाधव को लेकर भारतीय सरकार के स्टैंड पर तमाम सवाल उठाये गए हैं, जो हमारे दावे को पुष्ट करते हैं। इतना ही नहीं, प्रवीण स्वामी के जनवरी 2018 में फ्रंटलाइन मैगजीन में लिखे आर्टिकल से साफ़ पता चलता है कि जाधव रॉ के मिशन पर था और अजित डोभाल उसे डायरेक्ट कर रहे थे।’ पाकिस्तानी वकील ने चंन्दन नंदी के एक आर्टिकल का भी अपने जवाब में जिक्र किया है।

करण थापर 'डेविल्स एडवोकेट' टीवी शो के जरिये अपने तीखे सवालों के लिए मशहूर पत्रकार हैं, 1962 में उनके पिता आर्मी चीफ थे। प्रवीण स्वामी की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट अक्सर सरकारों को परेशानी में डालती रही हैं, लेकिन अब उनकी रिपोर्ट्स के चलते देश परेशानी में है। ऐसे में सोशल मीडिया में ये सभी पत्रकार अब लोगों के निशाने पर आ गए हैं। ये मांग भी उठ रही है कि देश की सुरक्षा और रॉ जैसी एजेंसियों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर क्या कोई मीडिया गाइडलाइन नहीं होनी चाहिए? जो लोग अपनी पहचान छिपाकर देश के लिए जान जोखिम में डालकर खतरनाक जगहों पर काम करते हैं, उनकी सुरक्षा, उनके परिवारों की भावना और देश के सम्मान के लिए क्या मीडिया की कोई जिम्मेदारी नहीं है?

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव को जासूसी के मामले में पाकिस्तान स्थित मिलिट्री कोर्ट ने 2 साल पहले 2017 में अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ भारत ने मई 2017 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपील की थी।


टैग्स कुलभूषण जाधव इंटरनेशनल कोर्ट करण थापर प्रवीण स्वामी चन्दन नंदी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago