होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण में लंबी पारी के बाद पंकज शर्मा ने ली विदाई, अब यहां शुरू किया सफर

दैनिक जागरण में लंबी पारी के बाद पंकज शर्मा ने ली विदाई, अब यहां शुरू किया सफर

दैनिक जागरण में एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहे पंकज शर्मा ने अब समूह से विदाई ले ली है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

दैनिक जागरण में एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहे पंकज शर्मा ने अब समूह से विदाई ले ली है। वे यहां डिप्टी चीफ सब-एडिटर के पद पर अपना योगदान दे रहे थे। उन्होंने जागरण समूह के साथ अपना सफर अप्रैल, 2005 में शुरू किया था। 

बता दें कि पंकज शर्मा ने अब अपनी नई पारी का आगाज एक्सचेंज4मीडिया समूह के प्रतिष्ठित हिंदी डिजिटल वेंचर समाचार4मीडिया से किया है। समाचार4मीडिया में उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया है। 

मूल रूप से आगरा के रहने वाले पंकज ने अपने करियर का आगाज राजस्थान पत्रिका के साथ किया था, जहां उन्होंने करीब दो साल का योगदान दिया। इसके बाद वे दैनिक जागरण आ गए और लगभग 13 वर्षों तक एक लंबी पारी खेली। 

पंकज ने आगरा के डॉ. भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया और फिर आगे की पढ़ाई हिसार के गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से की। यहां से उन्होंने पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही पंकज ने कई अन्य स्थानीय अखबारों के साथ भी काम किया है।

टैग्स पंकज शर्मा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है