होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, स्कूलों में अनिवार्य वैदिक शिक्षा पर क्या है दिग्गजों की राय

जानिए, स्कूलों में अनिवार्य वैदिक शिक्षा पर क्या है दिग्गजों की राय

‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’, दिल्ली में शुक्रवार को वेदों का बोध कराती किताब ‘वेदाज़- ए न्यू पर्सेप्शन’ की...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’, दिल्ली में शुक्रवार को वेदों का बोध कराती किताब ‘वेदाज़- ए न्यू पर्सेप्शन’ की लॉन्चिंग हुई। डॉ. सत्यकाम भारद्वाज वैदिक रिसर्च फाउंडेशन की इस कॉफी टेबल बुक की लॉन्चिंग के अवसर पर पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया गया। पैनल डिस्कशन का विषय ‘स्कूलों में वैदिक शिक्षा को अनिवार्य किया जाना चाहिए या नहीं’, रखा गया था।

‘बिजनेसवर्ल्ड’ व एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ अनुराग बत्रा इस पैनल डिस्कशन के मॉडरेटर थे। पैनल डिस्कशन में सामाजिक कार्यकर्ता व पद्मश्री वीरेंद्र राज मेहता ने कहा कि यह सवाल बहुत ही प्रासंगिक है। जब बात होती है कि क्या वेद जीवन के लिए बहुत जरूरी है, तो मेरा मानना है कि ये सिर्फ हमारे देश कि लिए ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लिए प्रासंगिक हैं। इसे स्कूलों में अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए।


CRIS (Center for Railway Information System) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य विनीत गोयनका का कहना था कि वेदों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है और इसे स्कूलों में अनिवार्य होना चाहिए। 

‘द डिबेटिंग सोसायटी ऑफ इंडिया’  के फाउंडर व प्रेजिडेंट दीपक वर्मा का इस बारे में कहना था, ‘वैदिक शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में जरूर शामिल करना चाहिए। बिना साहित्य व समाज के बच्चे कुछ नहीं कर सकते हैं। हमें भी ये समझना होगा कि पश्चिमी सभ्यता के कारण कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इसलिए वेदों से हमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।’


कार्यक्रम में पधारे आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का कहना था, ‘वेद हमारी असली शक्ति हैं। ये विद यानी विदित, विद्वान धातु से बने हैं। मैं प्रख्यात दार्शनिक मैक्स मुलर के इस बयान से इत्तेफाक रखता हूं कि भारतीयों को यह पता ही नहीं है कि उनके पास कौन सा खजाना है। वेद ही साइंस हैं। इसमें 12000-13000 श्लोक सिर्फ श्लोक ही नहीं हैं, बल्कि विज्ञान का फॉर्मूला हैं। कहा जाता है कि भारत किसी जमाने में सोने की चिड़िया था, लेकिन मेरा मानना है कि वह बोध, ज्ञान और विद्या थी।’ ऋग्वेद की कुछ ऋचाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैक्स मुलर’ ने कहा था कि भारतीयों के पास जरूर सोना बनाने का फॉर्मूला होगा। कहने का मतलब है कि वेद साइंस हैं।  

पैनल डिस्कशन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार भव्य श्रीवास्तव ने कहा, ‘वैदिक शिक्षा दरअसल नैतिक शिक्षा से संबंधित है। सरस्वती स्कूलों या सरकारी स्कूलों की बात करें तो हमारे सिस्टम में पहले से ही नैतिक शिक्षा का समावेश है। हमें ऐसा सिस्टम तलाशना होगा, जिससे बच्चों को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ा सकें। आज की शिक्षा प्रणाली में वैदिक सिस्टम के लिए कुछ नई तरह से समझना होगा। समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है, गुरुकुल जैसी व्यवस्था तो आजकल संभव नहीं है, लेकिन मैं चाहता हूं कि नैतिक मूल्यों का पाठ जरूर पढ़ना चाहिए।‘


लेखिका विनीता बख्शी का कहना था, ‘मुझे लगता है कि आधुनिक भारतीय समाज में काफी बदलाव हो रहे हैं। हमें ये सोचना होगा कि कि वैदिक सिस्टम होने के बाद भी आखिर अवसाद के मामले क्यों बढ़ रहे हैं। हम बच्चों को इसलिए भेजते हैं, ताकि वहां उनका सर्वांगीण विकास हो सके। हमारा वैदिक सिस्टम इसमें काफी अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि मेरा मानना है कि यह अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक होना चाहिए।’

इस दौरान साध्वी जया भारती का कहना था कि जब हम वैदिक शिक्षा की बात करते हैं तो उसका अर्थ सिर्फ वेदों से नहीं है। उन्होंने कहा, ‘समर्थ गुरु रामदास का कहना था कि शेरों का दूध सोने के पात्र में ही ठहरता है। कहने का मतलब है कि वेद अपने आप में सिस्टम हैं।’ साध्वी जया भारती का कहना था, ‘हमें ये समझने की जरूरत है कि आखिर वेद क्या हैं। यह वैदिक सिस्टम है। यह स्कूलों में अनिवार्य या वैकल्पिक करने का सवाल नहीं है, बल्कि इससे हमें अपनी मूलभूत पहचान दिलाने में मदद मिलती है। जब वेद लिखे गए थे, उस समय हिंदू नहीं, बल्कि सनातन धर्म था। हमें सिर्फ स्कूलों में ही नहीं, बल्कि सभी तरह से युवाओं को इस बारे में बताने की जरूरत है।’  

श्रुति फाउंडेशन की फाउंडर डॉ. श्रुति नदा पोद्दार ने ऋग्वेद के श्लोक से अपनी बात शुरू करते हुए कहा, ‘वेद सिर्फ नॉलेज नहीं हैं, बल्कि ये सभ्यता व संस्कृति के बारे में सिखाने का तरीका है। हमें सिर्फ ऑप्शनल नहीं बल्कि इस बारे में स्कूल-कॉलेजों में जरूर बताना चाहिए।’


पैनल डिस्कशन में शामिल वरिष्ठ पत्रकार व भारतीय भाषा सम्मेलन के चेयरमैन डॉ. वेद प्रताप वैदिक का कहना था, ‘मैं दुनिया भर में घूमा हूं, लेकिन वेदों के बारे में इतने कम शब्दों में इतनी अधिक राय कहीं सुनने को नहीं मिली है। आज पहली बार अपने देश में देखने को मिल रहा है कि डार्बिन तक को चुनौती देने वाले मंत्री भी यहां बैठकर सुन रहे हैं।’

डॉ. वैदिक का कहना था, ‘मैं यही कहना चाहता हूं कि हमें सारी दुनिया को यह बताना चाहिए कि वेदों का किसी धर्म या संप्रदाय से कोई मतलब नहीं है। मनुष्य की सबसे पहली उपलब्धि वेद हैं। सिर्फ आस्तिक ही नहीं, बल्कि नास्तिकों को भी इनका पालन करना चाहिए। ये सिर्फ चार ग्रंथ, उपनिशद अथवा दर्शन ही नहीं हैं, बल्कि इन्हें मिलाकर वैदिक शिक्षा बनती है।’


उनका कहना था, ’अनिवार्यता का मतलब कमजोरी होता है, हमारा जीवन कंपल्शन से नहीं चलता है। कंपल्शन यानी कानून और कानून यानी कंपल्शन होता है। हालांकि कानून भी जरूरी होता है, लेकिन इस बारे में स्वेच्छा व सहमति से काम होना चाहिए। डॉ. वैदिक के अनुसार, ‘मेरा मानना है कि यदि हम वेदों का ठीक ढंग से प्रचार कर सकें और इन्हें फैला सकें तो यह अपने आप कंपल्शरी हो जाएगा।’

इस दौरान, ‘डॉ. सत्यकाम भारद्वाज वैदिक रिसर्च फाउंडेशन’ के फाउंडर दक्ष भारद्वाज का कहना था कि वेद सिर्फ धर्म से संबंधित नहीं हैं, यह उन सबसे परे हैं। दरअसल वेद विद्या हैं, जो आपको सभी कष्टों से मुक्त करती है।


टैग्स किताब वेदाज़- ए न्यू पर्सेप्शन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

2 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

14 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

15 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago