होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चैनल बंद, बाहर हुए पत्रकारों ने अपनाया मोदी का ये फंडा...

चैनल बंद, बाहर हुए पत्रकारों ने अपनाया मोदी का ये फंडा...

पाकिस्तान की मीडिया के अंदर इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पाकिस्तान की मीडिया के अंदर इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर मीडिया संस्थानों को दबाने का आरोप लगा है। उन पर यह आरोप यहां के पत्रकारों ने लगाया है। बताया जा रहा है कि इसी दबाव के चलते एक न्यूज चैनल का संचालन ही बंद कर दिया गया है और सभी पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

लेकिन इस बीच एक ऐसा विडियो वायरल हुआ है, जिसमें निष्कासित पत्रकार मोदी की कही बातों पर अमल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इमरान सरकार का ध्यान खींचने और अपना विरोध जताने के लिए कई पत्रकारों ने पाकिस्तानी संसद के बाहर पकौड़े तलने शुरू कर दिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में इन दिनों आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है। लिहाजा इमरान की सत्ता वाली सरकार इस बदहाली से निपटने के लिए तरह-तरह के पैतरे अपना रही है। इस बीच नवनिर्वाचित सरकार मीडिया संस्थानों पर भी नियंत्रण की कोशिश कर रही है, जिसके चलते पाकिस्तान के कुछ भागों में मीडिया चैनलों के प्रसारण रोक दिया गया है।

सरकार ने मीडिया घरानों को सरकारी विज्ञापनों के रूप में दी जा रही सब्सिडी पर भी रोक लगा दी है, जिसकी वजह से अब कई पत्रकारों को नौकरी से निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं कई संस्थानों में पत्रकारों को सैलरी देर से मिल रही है। सरकारी मदद न मिलने की वजह से उर्दू न्यूज चैनल ‘वक्त न्यूज’ का ऑपरेशन हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है और सभी पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इन्हीं निकाले गए पत्रकारों ने संसद भवन के सामने पकौड़े तले और उसे स्टॉल लगाकर बेचा।

वहीं पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) भी पत्रकारों के समर्थन में आ गई है। पीपीपी के मुखिया बिलावल भुट्टो पत्रकारों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात की और इस मामलें का निपटारा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भुट्टो ने देश में हो रहे पत्रकारों पर हमले की निंदा की।

देखें विडियो-  

टैग्स पत्रकार मीडिया पाकिस्तान
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

23 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है