होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 6 पत्रकारों के खिलाफ जांच करेगी सरकार, सामने आई ये वजह
6 पत्रकारों के खिलाफ जांच करेगी सरकार, सामने आई ये वजह
तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में मारे गए ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खशोगी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में मारे गए ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खशोगी की तस्वीरों को ऑनलाइन पोस्ट करने के मामले में पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने छह पत्रकारों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। ग्लोबल मीडिया वाचडॉग ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (Reporters Without Borders) की ओर से यह जानकारी दी गई है।
इस बारे में ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के हेड (एशिया पैसिफिक डेस्क) डैनियल बस्टर्ड का कहना है, ‘पत्रकारों का अपराध सिर्फ इतना है कि उन्होंने ऑनलाइन कंटेंट पोस्ट किया है, ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह का व्यवहार बताता है कि पाकिस्तान में असंतुष्टों से किस तरह का व्यवहार किया जाता है। जिन पत्रकारों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं, उन्हें काफी मुखर माना जाता है।’
गौरतलब है कि सऊदी अरब के शहजादे के आलोचक रहे खशोगी की पिछले साल दो अक्टूबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी मंगेतर से शादी रचाने के लिए आवश्यक कागजात लेने इस्तांबुल में अपने देश के वाणिज्य दूतावास में गए थे। इसके बाद से वह लापता हो गए थे। शुरू में उनके लापता होने पर रहस्य बन गया था। तुर्की के अधिकारियों ने सऊदी अरब पर उनकी हत्या करने और उनके शव को ठिकाने लगा देने का आरोप लगाया था। हालांकि सऊदी अरब ने बाद में यह माना कि खशोगी की हत्या की गई, लेकिन उनकी हत्या में खुद की किसी संलिप्तता से इनकार किया था।
टैग्स पत्रकार पाकिस्तान जमाल खशोगी रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स डेनियल बस्टर्ड